साल के अंत तक बन जाएगा राम मंदिर, अगले साल हट जाएगी धारा 370: सुब्रह्मण्यम स्वामी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही राम मंदिर की बहस शुरु हो गयी है। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राम मंदिर बनाने की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि इस वर्ष के अंत तक हम राम मंदिर बनवा देंगे।

 subramanian swamy

स्वामी ने इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि राम मंदिर को हम हर हाल में इस वर्ष के अंत तक बनवा लेंगे। उन्होंने सांसद असदुद्दीन ओवैसी को जवाब देते हुए कहा कि हम मंदिर बनाने के लिए पुरी तरह से तैयार हैं।

स्वामी ने इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को अगले वर्ष के अंत तक हटा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को दो साल हो गये हैं और अगले दो साल के भीतर ये दोनों काम पूरे हो जायेंगे। स्वामी ने कहा कि मेरी ओवैसी से बात हुई थी और वह इस बात के पक्ष में हैं कि राम मंदिर विवाद ही दिन प्रतिदिन सुनवाई होनी चाहिए।

स्वामी ने कहा कि मैने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है जिसके बाद जुलाई माह से रोजाना स्तर पर बहस शुरु होगी। उन्होंने कहा कि इस विवाद का अंत आपसी सहमति से नहीं हो सकता है बल्कि कोर्ट में ही इस मामले का निपटारा हो सकता है।

राम मंदिर विवाद में डॉ कमाल फारुकी, जिलानी सहित कई लोगों से बात हुई है और सभी इस मामले की दिन प्रतिदिन सुनवाई के लिए तैयार हैं। उन्होने कहा कि जुलाई माह से सुनवाई शुरु होने के बाद एक माह के भीतर इस मामले का फैसला हो जाएगा।

बाबरी मस्जिद को बनाये जाने की बात पर स्वामी ने कहा कि मस्जिद को सऊदी, पाक, इरान में हर कहीं प्रार्थना स्थल के रूप में माना जाता है, हम इन्हें सरयू पार जगह देंगे वहां मस्जिद को बनाया जा सकता है। वहीं इस विवाद पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद के कागजात को ट्रांसलेट करने के लिए छह महीने का समय लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+