'नेताजी' की प्रपौत्री ने की गोडसे की पूजा तो भड़के बोस के प्रपौत्र, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली। हिंदू महासभा की नेता और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियों मे राजश्री अपने समर्थकों के साथ महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं, इस वीडियो के सामने आने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र और भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस बुरी तरह से भड़क गए हैं और उन्होंने राजश्री के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।

'ये बहुत गैर जिम्मेदाराना और बकवास भरी हरकत है'
The Quint से बात करते हुए चंद्र कुमार बोस ने कहा कि ये बहुत गैर जिम्मेदाराना और बकवास भरी हरकत है, ऐसे लोगों के खिलाफ तो एक्शन लेना चाहिए। गौरतलब है कि समचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में राजश्री चौधरी अपने समर्थकों के साथ नाथूराम गोडसे की आरती करते दिख रही हैं, वो भगवा टोपी लगाए हुए हैं, ये वीडियो एमपी के ग्वालियर का है।

राजश्री ने लगाए कांग्रेस पर संगीन आरोप
जबकि इस बारे में बात करते हुए राजश्री ने कहा कि नाथूराम गोडसे की गलत छवि बना रखी है, कांग्रेस की सरकार ने उन्हें बदनाम कर दिया है, हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने कहा कि गांधीजी देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार हैं। राजश्री ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने महात्मा गांधी का पीएम (पोस्टमॉर्टम) तक नहीं कराया, इससे मामले की जांच सही तरीके से नहीं हो पाई है, लिहाजा गांधीजी की मौत के लिए तत्कालीन नेहरू सरकार जिम्मेदार हैं।

बलिदान दिवस
आपको बता दें कि हिंदू महासभा के सदस्यों ने ग्वालियर में नाथूराम गोडसे का 70वां बलिदान दिवस मनाया था इसलिए हिन्दू महासभा के सदस्य पर पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की थी, राजश्री चौधरी ने एफआईआर को गलत करार दिया है और इसे वापस लेने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications