Vizag Gas Leak: एक्सपर्ट बोले- जानलेवा है स्टाइरीन गैस, लोगों में फैला सकती है कैंसर
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहरीली गैस लीक होने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 800 से ज्यादा लोगों को सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। विशाखापट्टनम में तबाही मचाने वाली गैस का नाम स्टाइरीन है। स्टाइरीन का इस्तेमाल मुख्य तौर पर पॉलिस्टिरीन प्लास्टिक बनाने में किया जाता है। स्टाइरीन एक न्यूरो-टॉक्सिन और दम घोंटू गैस है जिससे सिर्फ दस मिनट में शरीर शिथिल पड़ जाता है और मौत हो जाती है। इस गैस पर हुई स्टडी में इसे कैंसर और जेनेटिक म्यूटेशन का कारण भी बताया गया है।

कितनी खतरनाक है यह
विशाखापत्तनम में क्षेत्रीय कार्यालय में आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक पर्यावरण इंजीनियर पी प्रसाद राव ने बताया कि, स्टाइरीन कम मात्रा में फैलने पर त्वचा पर चकत्ते और आंखों में जलन जैसी समस्याएँ पैदा कर सकता है। अगर त्वचा के जरिए शरीर में इसकी बड़ी मात्रा पहुंच जाए तो सांस लेने के जरिए पैदा होने वाले सेंट्रल नर्वस सिस्टम में डिप्रेशन जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। अगर स्टाइरीन अधिक मात्रा में पेट में पहुंच जाए तो भी इसी तरह के असर दिखाई देते हैं।
Recommended Video

सांस में ज्यादा गैस जाने पर 10 मिनट में मौत हो जाती है
राव ने कहा, लेकिन अगर यह उच्च मात्रा में साँस के जरिए मस्तिष्क में पहुंच जाती है तो लोग बेहोश होकर गिरने लगते हैं और ज्यादा जाने पर 10 मिनट में मौत हो जाती है। इसके लम्बे प्रभाव के कारण हाथ और पैर जैसे सुन्नता, आंखों को नुकसान, सुनाई न देना और त्वचा पर डर्मीटाइटिस जैसी बीमारी देखने को मिलती है। वहीं ये कैंसर जैसी बीमारी का कारक भी बनती है। हम अभी इस बात का आकलन कर रहे हैं कि इस रसायन ने किस हद तक हवा में प्रवेश किया है और इसका लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा कि स्टाइरीन प्लास्टिक उद्योग में इस्तेमाल होने वाला एक आम रसायन है। यदि खपत की मात्रा बहुत अधिक हो और निकटता तीव्र हो, तो यह घातक हो सकती है।

टैंक का ढक्कन खोलने के बाद गैस लीक हुई
राज्य के उद्योग मंत्री पी गौतम रेड्डी ने भी स्वीकार किया कि, स्टाइरीन एक कैंसरकारक गैस है। मुझे बताया गया था कि यह पिछले 45 दिनों से संयंत्र के स्टोरेज टैंक में एक तरल रूप में 20 डिग्री सेल्सियस संग्रहीत थी। टैंक का ढक्कन खोलने के बाद गैस लीक हुई है। प्लांट के तकनीशियनों ने कुछ समय के भीतर ही ढक्कन बंद कर दिया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। एक अधिकारी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कंपनी के अधिकारियों ने लॉकडाउन अवधि के दौरान निर्धारित तापमान नहीं रखा था। जबकि वहां मेंटीनेंस का काम चल रहा था। जिसके चलते रिसाव हुआ।
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications