CBSE की छात्रा ने बताया: प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड में पेपर लीक के मामले में पंजाब की एक छात्रा ने कहा है कि उसने पहले ही इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।पंजाब स्थित लुधियाना निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा जाह्नवी बहल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। समाचार एजेंसी ANI को जाह्नवी ने बताया कि मैंने कुछ अन्य छात्रों और शिक्षकों ने लीक का पता लहा रहे थे और उन लोगों से संपर्क भी किया जिन्होंने वाट्सएप के जरिए पेपर लीक किया। हमने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

17 मार्च को लिखा था पीएम को पत्र
जाह्ववी ने कहा कि उन्होंने 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेपर लीक की जानकारी पत्र के जरिए जी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जाह्नवी ने कहा कि पेपर लीक करने वाले लोग पकड़े जाने चाहिए। दूसरी ओर दिल्ली से शिकायतकर्ता चंदन गुप्ता ने कहा कि 27 मार्च को 10.40 बजे रात में मैंने पुलिस को एक पीसीआर को जानकारी दी कि मुझे क्वेश्चन पेपर मिला है। परीक्षा पत्र को लीक करने वाले स्रोत को जरूर पकड़ा जाना चाहिए। मुझसे उस दिन पुलिस ने सवाल किए थे और फिलहाल जांच कर रहे हैं।

25 अप्रैल को दोबारा कराए जाने का ऐलान
शिक्षा मंत्रालय ने आज 12वीं की इकॉनॉमिक्स की परीक्षा को 25 अप्रैल को दोबारा कराए जाने का ऐलान किया है। वहीं 10वीं के गणित विषय का पेपर कब होगा इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की। हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने ये जरूर बताया कि अभी तक के जांच के मुताबिक 10वीं के गणित का पेपर सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में ही लीक हुआ है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि इस पेपर को सिर्फ इन्हीं दो राज्यों में कराया जाए। हालांकि अभी इस पेपर को कराने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

अनिल स्वरुप ने कहा कि...
मानव संसधान विकास मंत्रालय की तरफ से प्रेस कांफ्रेस करने वाले सचिव, अनिल स्वरुप ने कहा, '12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर दोबारा 25 अप्रैल को होंगे। वहीं 10वीं के गणित के पेपर सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में ही लीक हुए हैं ऐसे में इन दो राज्यों में ही दोबारा 10वीं के का एग्जाम होगा। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है। अगर दोबारा 10वीं की परीक्षा दोबारा कराने की जरूरत समझी गई तो इसे जुलाई तक कराया जाएगा।'











Click it and Unblock the Notifications