एक नामी स्‍कूल के टीचर की शर्मनाक हरकत, तौलिया लपेट लिया ऑनलाइन क्‍लास, छात्रा के ब्रेस्‍ट पर किया घटिया कमेंट

चेन्‍नई, 24 मई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई के एक नामी स्‍कूल पद्म शेषाद्री बाला भवन (PSBB) में सन्‍न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के पूर्व और वर्तमान छात्रों ने एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्‍यवहार और यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रों ने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आरोपी शिक्षक की पहचान राजगोपालन के रूप में हुई है। इसकी शुरूआत सबसे पहले ट्विटर पर हुई। यहां एक छात्र ने स्‍कूल परिसर में भेदभाव का आरोप लगाया। बस क्‍या आरोपों का दौर शुरू हो गया और फिर स्‍कूल के भयानक किस्‍से बाहर निकलने लगे। छात्रों ने राजगोपालन से जुड़े अनुचित व्‍यवहारों के बारे में बताया।

बॉथरूम से तौलिए में आया और फिर ली बच्‍चों की ऑनलाइन क्‍लास

बॉथरूम से तौलिए में आया और फिर ली बच्‍चों की ऑनलाइन क्‍लास

इन सब आरोपों के बीच एक छात्र ने चौकाने वाला खुलासा किया। छात्र ने बताया कि राजगोपालन ने तौलिए में ऑनलाइन क्लास लिया। उसने लिखा, "वह अपने बाथरूम से सीधे कमर में तौलिया लपेट कर क्लास में आया था।" आपको बता दें कि गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ऑनलाइन अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उक्त शिक्षक वर्तमान में चेन्नई के पीएसबीबी स्कूल की केके नगर शाखा में नियुक्त है। इस अभियान को मॉडल कृपाली समदरिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शुरू किया था।

छात्रा को मूवी चलने को कहा, शेयर किया अश्‍लील लिंक

छात्रा को मूवी चलने को कहा, शेयर किया अश्‍लील लिंक

एक छात्रा जो वर्तमान में इस स्‍कूल में पढ़ रही है ने बताया कि राजगोपालन ने उसकी एक दोस्त को फिल्म देखने चलने को कहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक ने क्लास ग्रुप में एक अश्लील लिंक साझा किया। उसने यह भी कहा कि उसने तस्वीरें माँगी और छात्राओं से देर रात तक वीडियो कॉल पर बात करने के लिए कहा।

क्‍लास में की छात्रा को गले लगाने की कोशिश

क्‍लास में की छात्रा को गले लगाने की कोशिश

एक छात्रा ने बताया कि राजगोपालन ने पूरी क्‍लास के सामने उसे गले लगाने की कोशिश की थी। एक अन्य छात्र ने एक छात्रा के स्तन के बारे में उस शिक्षक के द्वारा क्लास में सुनाया गया एक बहुत ही अनुचित चुटकुला साझा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+