क्या सूर्यकुमार यादव ने किया मुंबई इंडियस को अनफॉलो? हार्दिक पांड्या का नाम भी लिस्ट से गायब

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट जगत से इस वक्त एक बेहद हैरान कर देने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। हाल ही में भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने और टीम से ड्रॉप होने के बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने हर तरफ खलबली मचा दी है। खबरें आईं कि सूर्या ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को पूरी तरह छोड़ दिया है।

सोमवार सुबह क्रिकेट फैंस उस वक्त दंग रह गए जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ी हलचल देखी। हालांकि बाद में यह भी सामने आया कि सूर्या अपनी टीम मुंबई को फॉलो करते हैं, शायद कुछ देर के लिए अनफॉलो करने के बाद फिर से फॉलो कर लिया होगा इसलिए यह वैरीफाई नहीं किया जा सकता कि सच में सूर्या ने मुंबई को अनफॉलो किया है।

Suryakumar Yadav

पोस्ट कर दिए डिलीट?

सूर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई इंडियन्स की जर्सी वाले अपने सभी पुराने फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं।

इस चौंकाने वाले डिजिटल कदम के बाद क्रिकेट गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि सूर्या और मुंबई इंडियन्स के मैनेजमेंट के बीच रिश्ते अब पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। सूर्या के पूरे इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अब मुंबई इंडियन्स से जुड़ी सिर्फ एक तस्वीर बची है। इस आखिरी बची हुई तस्वीर में वे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।

खराब आईपीएल अभियान

विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन और बीसीसीआई द्वारा आगामी दौरों से बाहर किए जाने के बाद सूर्या काफी आहत हैं। इस सीजन में सूर्या ने तेरह मैचों में बेहद खराब औसत से केवल 270 रन बनाए थे, जिसके बाद से ही कयास लग रहे हैं कि अगले सीजन से पहले मुंबई सूर्या को बाहर कर देगी।

पुरानी टीम में वापसी की अटकलें

कयास यह भी हैं कि वे अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स में बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं या चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। फिलहाल इस पूरे विवाद पर फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+