'Khan Sir को करो गिरफ्तार वरना करूंगा आमरण अनशन', कौन हैं वरुण? रोशन आनंद की बिगड़ी तबीयत से बढ़ा बवाल
Khan Sir Controversy: बिहार के लोकप्रिय टीचर खान सर इस वक्त विवादों में हैं, उनके ऊपर अपनी ही कोचिंग पर फायरिंग कराने का आरोप है, जिसकी वजह से उन पर एफआईआर दर्ज हुई है लेकिन अभी तो उनको अरेस्ट नहीं किया गया है तो वहीं आज उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका को पटना सिविल कोर्ट में दाखिल की गई जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
वहीं, इस मामले में गिरफ्तार उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर आदेश सुरक्षित रख लिया गया है। तो वहीं दूसरी ओर ज्ञान बिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण ने बिहारतक को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि 'अगर खान सर को अरेस्ट नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा और वो आमरण अनशन पर बैठेंगे।'

उन्होंने कहा कि 'एक इंसान जो बीमार है, उसको तो पुलिस ने मात्र एक आरोप के आधार पर अरेस्ट कर लिया और जो दूसरा इंसान है, जिसने पूरा प्रपंच रचा है, जो कि सोशल मीडिया पर कुछ भी कह रहा है, जो क्लास में बच्चों से दंडवत होकर फेवर की बात कर रहा है, उसे आप खुला छोड़े हुए हैं, ये कहां का नियम है?' तो हम निष्पक्ष होकर प्रशासन से निम्नलिखित 4 मांग करते हैं।
'खान को अरेस्ट करो वरना हम आमरण अनशन करेंगे'
- जिस तत्परता से रोशन सर को अरेस्ट किया गया है उसी तत्परता के साथ खान को भी अरेस्ट किया जाए।
- जिस गार्ड ने मीडिया में बयान दिया है कि वो कैंपस का गार्ड है, वो खान सर की कोचिंग का आदमी नहीं है तो उसे संरक्षण दिया जाए, क्योंकि अगर उसके साथ कुछ भी गलत हुआ तो हमारे ऊपर इल्जाम डाल दिया जाएगा।
- तीसरी मांग ये है कि खान को अरेस्ट नहीं किया जाता है तो हम आमरण अनशन करेंगे।
- चौथी मांग ये है कि हमारी कोचिंग संस्थान को डिस्टर्ब किया जा रहा है, हजारों बच्चे जो हमारे यहां पढ़ रहे हैं, वो सभी परेशान हो रहे हैं, प्लीज उन्हें परेशान ना किए जाए।
रोशन आनंद की बिगड़ी तबीयत से बढ़ा बवाल
शिक्षक वरूण ने कहा कि 'रोशन आनंद की तबीयत सही नहीं है, उनकी गिरफ्तारी से पहले ही किडनी स्टोन का ऑप्रेशन हुआ था, वो अभी भी पूरी तरह से सही नहीं है लेकिन उनको पुलिस पकड़कर ले गई है, उनकी तबीयत वहां खराब है, मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि उनको बेल दिया जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।'
'खान सर को साजिश के तहत मामले में फंसाया गया है'
जहां ज्ञान बिंदु कोचिंग वालों का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर खान के वकील अरविंद कुमार का दावा है कि 'खान सर को साजिश के तहत मामले में फंसाया गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उनका पक्ष अदालत के समक्ष रखा जाएगा।'
'खान सर के निर्देश पर दो-दो राउंड फायरिंग की थी'
फायरिंग मामले में गिरफ्तार खान सर के दो सुरक्षा गार्डों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि 'उन्होंने खान सर के निर्देश पर दो-दो राउंड फायरिंग की थी।' गार्डों के इस बयान के बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिकी में फैजल खान का नाम भी जोड़ दिया। इसी के बाद से उनकी गिरफ्तारी की संभावना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications