Benjamin Netanyahu Net Worth: 18 साल से इजरायल PM नेतन्याहू ने कितना छापा पैसा? कितनों से रहे अफेयर?

Benjamin Netanyahu Net Worth: इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए मिलिट्री ऑपरेशन के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इस संघर्ष के बीच लेबनान और इजरायल के बीच भी झड़पें तेज हो गई हैं। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इसी दौरान ईरान ने भी इजरायल की ओर लंबी दूरी की कई मिसाइलें दागीं। इनमें से कुछ मिसाइलें इजरायली जमीन पर नुकसान पहुंचाने में सफल रहीं, जबकि ज्यादातर को इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके विरोधियों का आरोप है कि वे अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामलों की सुनवाई को टालने और राजनीतिक दबाव कम करने के लिए युद्ध की स्थिति को और हवा दे रहे हैं। ऐसे में दुनिया भर में लोग उनकी निजी जिंदगी, करियर और संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं।

Benjamin Netanyahu Net Worth

पांच साल तक फौज में, फिर कॉर्पोरेट में रहे नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू वर्तमान में इजरायल के प्रधानमंत्री हैं। वे इजरायल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता हैं। उन्होंने तीन अलग-अलग कार्यकालों में कुल 18 साल से ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री पद संभाला है। नेतन्याहू का जन्म साल 1949 में इजरायल के तेल अवीव शहर में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन यरुशलम और अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में बिताया। युवावस्था में उन्होंने इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) की सबसे खतरनाक में से एक स्पेशल फोर्स यूनिट "सायेरेट मतकल" (Sayeret Matkal) में करीब पांच साल तक सेवा दी। इस दौरान एक सैन्य मिशन में वे घायल भी हुए थे।

Major Abhilasha Barak: कौन हैं हरियाणा की बेटी मेजर अभिलाषा बराक? वॉर जोन में गाड़ा झंडा, UN से मिला अवॉर्ड
Major Abhilasha Barak: कौन हैं हरियाणा की बेटी मेजर अभिलाषा बराक? वॉर जोन में गाड़ा झंडा, UN से मिला अवॉर्ड

पढ़ाई और प्रोफेशनल करियर

बेंजामिन नेतन्याहू को उनके समर्थक प्यार से "बीबी" (Bibi) कहकर बुलाते हैं। उन्होंने अमेरिका के फेमस मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने अमेरिका की प्रसिद्ध कंसल्टिंग कंपनी Boston Consulting Group (BCG) में सलाहकार के तौर पर भी काम किया। इसके बाद 1970 के दशक के आखिर में वे इजरायल लौटे और राजनीति में सक्रिय हो गए।

कैसे बना इजरायल का सबसे लंबे समय तक रहने वाला प्रधानमंत्री?

नेतन्याहू पहली बार 1996 में इजरायल के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1999 तक चला। इसके बाद उन्होंने 2009 में दोबारा सत्ता हासिल की और 2021 तक लगातार प्रधानमंत्री बने रहे। उन्होंने इजरायल के इतिहास में लगातार चार चुनाव जीतने वाले पहले प्रधानमंत्री बनकर रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद 2022 में वे छठी बार प्रधानमंत्री चुने गए। इसी वजह से उन्हें इजरायल की राजनीति का सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता है।

कितनी है बेंजामिन नेतन्याहू की नेटवर्थ?

सेलिब्रिटी नेट वर्थ (Celebrity Net Worth) की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंजामिन नेतन्याहू की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 13 मिलियन डॉलर है। वहीं Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्षों के दौरान उनकी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे वे दुनिया के सबसे अमीर प्रधानमंत्रियों में गिने जाने लगे हैं। हालांकि इजरायली अखबार Haaretz की 2019 की रिपोर्ट में उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन शेकेल (करीब 160 करोड़ भारतीय रुपए) बताई गई थी, जो उस समय करीब 1,345,239.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर थी। इस आधार पर उन्हें इजरायल का चौथा सबसे अमीर राजनेता बताया गया था।

नेतन्याहू की कमाई कहां से आती है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक नेतन्याहू की संपत्ति कई स्रोतों से आती है। इसमें प्रधानमंत्री के रूप में मिलने वाला वेतन, अलग-अलग इन्वेस्टमेंट और उनकी पत्नी के परिवार से मिली विरासत शामिल है। लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने कई इन्वेस्टमेंट भी किए, जिनसे उनकी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हुई।

Chagos Island: 60 द्वीपों का खजाना! क्यों चागोस पर फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप? भारत के लिए कितना बढ़ेगा खतरा?
Chagos Island: 60 द्वीपों का खजाना! क्यों चागोस पर फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप? भारत के लिए कितना बढ़ेगा खतरा?

ब्याह के बाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट से अफेयर

बेंजामिन नेतन्याहू की निजी जिंदगी भी कई बार सुर्खियों में रही है। उन्होंने पहली शादी 1972 में मिरियम वाइज़मैन (Miriam Weizmann) से की थी। दोनों की एक बेटी नोआ (Noa) है, जिसका जन्म 1978 में हुआ था।
हालांकि उसी साल नेतन्याहू का एक यूनिवर्सिटी की छात्रा फ्लेर केट्स (Fleur Cates) के साथ संबंध शुरू हो गया। इसके बाद उनकी पहली शादी टूट गई।

दूसरी और तीसरी शादी

1981 में नेतन्याहू ने फ्लेर केट्स से दूसरी शादी की। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और 1984 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 1991 में उन्होंने एयर होस्टेस सारा बेन-आर्टजी (Sara Ben-Artzi) से तीसरी शादी की। दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम यायर (Yair) और अवनेर (Avner) है।

तीसरी शादी के दौरान भी लगे रिश्तों के आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरी शादी के शुरुआती वर्षों में भी नेतन्याहू का अपनी पब्लिक रिलेशन एडवाइजर रूथ बार (Ruth Bar) के साथ संबंध होने का दावा किया गया था। इस वजह से उनकी निजी जिंदगी कई बार मीडिया और राजनीतिक बहसों का हिस्सा बनी।

Hormuz Toll System: होर्मुज से एक बार निकलने का 19 करोड़ चुका रहे शिप, शुरू हुई टोल सर्विस, भारत कितना दे रहा?
Hormuz Toll System: होर्मुज से एक बार निकलने का 19 करोड़ चुका रहे शिप, शुरू हुई टोल सर्विस, भारत कितना दे रहा?

क्यों चर्चा में है उनकी संपत्ति?

ईरान, लेबनान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव तथा नेतन्याहू पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों के बीच उनकी संपत्ति और निजी जीवन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। समर्थकों का कहना है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि आलोचकों का आरोप है कि वे राजनीतिक और कानूनी दबावों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, बेंजामिन नेतन्याहू न केवल मिडिल ईस्ट की राजनीति बल्कि वैश्विक कूटनीति के सबसे चर्चित नेताओं में से एक बने हुए हैं। उनकी राजनीतिक ताकत, लंबा करियर, निजी विवाद और करोड़ों डॉलर की संपत्ति उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित प्रधानमंत्रियों में शामिल करती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+