छात्र ने जवाब की बजाय आंसरशीट में लिखा 'मेरे रश्के कमर' गाना, फिर टीचर ने क्या किया?

परीक्षा पास करने के लिए कई बार छात्र ऐसे-ऐसे तरीके अपना लेते हैं, कि कॉपी चेक करने वाले का भी सिर चकरा जाता है। आंसरशीट में एक छात्र ने जवाब लिखने की बजाय ऐसी ही कुछ चीजें लिख दीं कि अब वो मजाक का पात्र बन गया है।

नई दिल्ली। परीक्षा पास करने के लिए कई बार छात्र ऐसे-ऐसे तरीके अपना लेते हैं, कि कॉपी चेक करने वाले का भी सिर चकरा जाता है। आंसरशीट में एक छात्र ने जवाब लिखने की बजाय ऐसी ही कुछ चीजें लिख दीं कि अब वो मजाक का पात्र बन गया है। एक छात्र ने अपनी आंसरशीट में सवालों के जवाब लिखने की बजाय मशहूर गाना 'मेरे रश्के कमर' लिख डाला। इस अनोखे छात्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Viral

परीक्षाओं का महीना आते ही ऐसे छात्रों की कॉपियां चर्चा का विषय बन जाती हैं जो अपनी आंसरशीट में जवाब नहीं, बल्कि अनाब-शनाब लिख आते हैं। कोई छात्र अपनी गरीबी का हवाला देकर टीचर से पास करने की गुजारिश करता है, तो कोई आंसरशीट में नोट छिपा आता है। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो आंसरशीट को भरने के लिए उसमें गाने लिख आते हैं। ऐसे ही एक छात्र की आंसरशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

ये भी पढ़ें: बीच सड़क न्‍यूड होने वाली अभिनेत्री श्री रेड्डी और टॉलीवुड निर्माता के बेटे की निजी तस्वीरें लीक, मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस आंसरशीट में एक छात्र ने बॉलीवुड गाने लिख दिए हैं। छात्र ने आंसरशीट में ऊपर से लेकर नीचे तक केवल गाने ही लिखे हैं। छात्र ने 'पहली-पहली बार मोहब्बत की है' से लेकर 'मेरे रश्के कमर' तक गाने लिख डाले हैं। इतना ही नहीं, उसने आंसर शीट में कॉपी चेक करने वाले टीचर से गुजारिश भी की है कि उसे पास कर दिया जाए। छात्र ने लिखा कि वो गरीब है इसलिए टीचर उसे पास कर दें।

ये भी पढ़ें: दुबई की कोर्ट ने दो भारतीयों को सुनाई 500 साल की सजा, जानिए गुनाह क्या है

टीचर ने छात्र की ये विनती आला अधिकारियों को बता दी। इसके बाद छात्र का क्या हुआ, इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन उसकी कॉपी की फोटो जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: कठुआ गैंगरेप में पुलिस अधिकारी ने कहा था: पहले मैं रेप कर लूं, फिर इसकी हत्या करना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+