स्टूडेंट ने परीक्षा के लिए जमा कराया मोबाइल, एकाउंट से निकाल लिए 21 हजार
नई
दिल्ली। नोएडा में परीक्षा से पहले छात्र ने दुकानदार के पास अपना फोन जमा करा दिया लेकिन जब परीक्षा के बाद उसने आकर अपना फोन चेक किया तो पाया कि उसके बैंक अकाउंट से 21,500 रुपए निकल लिए लिए गए हैं। 20 वर्षीय छात्र नोएडा के सेक्टर 62 में परीक्षा देने आया था, जहां उसने परीक्षा सेंटर के सामने एक दुकानदार को अपना फोन रखने को दिया था। आरोप है कि दुकानदार ने उसके अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कर लिए। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
परीक्षा देने आया था छात्र
पुलिस ने बताया है कि रसूलपुर का रहने वाला मोहित चौहान सेक्टर 62 में शनिवार को परीक्षा के लिए आया था। परीक्षा देने से पहले वो यहां एक दुकान पर काफी देर तक खड़ा रहा। फिर फोन दुकानदार को ही देकर परीक्षा देने चला गया। यहां उसने कई बार अपने फोन का लॉक खोला और बहुत मुमकिन है कि इसी दौरान दुकानदार को उसके फोन के पासवर्ड के बारे में पता चल गया हो।

मैसेज से चला पता
मोहित के मुताबिक, जब वो पेपर देकर वापस जाने लगा को उसने फोन पर पेटीएम की ओर से एक मैसेज आया जिसमें उसके खाते से 21,500 रुपए ट्रांसफर होने की बात कही गई। इस पर मोहित ने दुकानदार से सवाल किया तो उसने कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया और कहा कि उसने फोन को छुआ भी नहीं है।

मामले में रिपोर्ट दर्ज
दुकानदार के साफ इनकार कर देने के बाद मोहित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर58 के एसएचओ पंकज राय ने बताया है कि आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला साइवर सेल को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि जिस दुकान पर छात्र ने फोन रखा था, वो बंद मिली है। दुकान खुलने पर दुकानदार से पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications