Earthquake in Nepal: नेपाल में दो बार भूकंप के तेज झटके, 20 मकान नष्ट तो कई क्षतिग्रस्त

Earthquake in Nepal: नेपाल की धरती रविवार को दो बार आए भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी है। बताया जा रहा है कि राजधानी काठमांडू में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। इस भूकंप के कारण 20 मकान नष्ट हो गए, जबकि कई अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, दूसरा झटका शाम 5 बजकर 18 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता का 4.3 दर्ज की गई। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने दी है।

बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन जिले के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन हुआ है। भूकंप के कारण धाडिंग के कुमालटारी, ज्वालामुखी ग्रामीण नगर पालिका में 20 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 75 अन्य घरों में दरारें आ गईं। पूर्व वार्ड अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद कापरी ने बताया कि भूकंप से हुई क्षति का विवरण जारी है।

Earthquake

स्थानीय निवासी राजेश अधिकारी ने कहा कि लगातार 4 तीव्रता से अधिक के भूकंप के झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर ही रहे। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना पदाधिकारी सह पुलिस उपाधीक्षक संतुलाल प्रसाद जैसवार ने बताया कि टूटे मकानों की विस्तृत जानकारी अभी एकत्र की जा रही है। भूकंप और लगातार आ रहे झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।

नेपाल में भूकंप आना आम बात है, जो उस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है, जहां तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। हर शताब्दी में एक-दूसरे के करीब दो मीटर आगे बढ़ती हैं, जिसके परिणामस्वरूप दबाव बनता है, जो भूकंप के रूप में जारी होता है।

आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को नेपाल के सुदुरपश्चिम प्रांत में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था। 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों से लगभग 9,000 लोग मारे गए। जैसा कि सरकार की आपदा-पश्चात आवश्यकता आकलन (पीडीएनए) रिपोर्ट में कहा गया है, नेपाल दुनिया का 11वां सबसे अधिक भूकंप आने वाला देश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+