उत्तर भारत में भूकंप के तेज के झटके, दिल्ली-NCR में डरकर बाहर निकले लोग
नयी दिल्ली। उत्तर भारत में भूकंप के तेज भटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंड़ीगढ़, कश्मीर में भी भूकंपके तेज झटके महसूस किए गए है। 4 बजकर 2 मिनट पर अचानक धरती हिलने लगी। जब कुदरत दें ये संकेत तो समझिए की आने वाला है भूकंप

शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। वहीं भूकंप की केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश रहा। वहीं पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। दिल्ली-एनसीआर में लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए। लोगों को दफ्तर से बाहर जाने की हिदायत दी गई। आपके होश उड़ा देंगे भूकंप और भारत से जुड़े ये 10 रहस्य
वहीं सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो के परिचालन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। अब तक की जानकारी के मुताबिक भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानिये क्या होता है भूकंप और क्यों आती है यह प्रलयकारी आपदा












Click it and Unblock the Notifications