अरुण जेटली का पलटवार, यूपीए शासन में हुए भ्रष्टाचार पर कांग्रेस ने क्या किया
अरुण जेटली ने सीधे तौर पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ और कांग्रेस ने इसको दूर करने की कोशिश नहीं की।
नई दिल्ली। देश में विमुद्रीकरण के फैसले के बाद जहां लोगों को खाली एटीएम मिल रहे हैं तो वहीं पक्ष और विपक्ष इस मुद्दे पर जमकर राजनीति करते नजर आ रहे हैं।

मंगलवार को पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिंदबरम ने कहा कि कैशलेस का सपना पूरा नहीं होने जा रहा है। तो इसका जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस को लपेटते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी कालेधन को खत्म करने की कोशिश ही नहीं की थी।
अरुण जेटली ने सीधे तौर पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ और कांग्रेस ने इसको दूर करने की कोशिश नहीं की। पर अब कांग्रेस को नोटबंदी से परेशानी हो रही है।
वित्त मंत्री ने अरुण जेटली ने विमुद्रीकरण के फैसले से होने वाले फायदे गिनाए और कांग्रेस पर पलटवार किया। जेटली ने कहा कि सरकार का जोर इस बात पर है कि जल्द ही लोगों की समस्याओं को दूर किया जाए।
जेटली ने दावा किया कि हर दिन रिजर्व बैंक की तरफ से बैंकिंग सिस्टम में उचित मात्रा में कैश डाला जा रहा है। इसके चलते लोगों पर से दबाव कम हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कि कुछ दिनों में बाजार में पर्याप्त मात्रा में नए नोट आ जाएंगे जिससे लोगों की समस्या जल्द से जल्द खत्म हो जाएगी।
जेटली ने कहा कि विमुद्रीकरण के फैसले के फायदे देखने की जरुरत है। अभी तक जिस पैसे पर टैक्स नहीं दिया जाता था वो बैंकों के पास आ गया है। अब सरकार को इससे टैक्स मिलेगा। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग को लेकर कहा कि आने वाले समय में कैशलेस ट्रांजेक्शन भी बहुत तेजी से होंगे। इससे लोगों का फायदा होगा। साथ ही होने वाली टैक्स चोरी भी रुक सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications