कई राज्यों में तूफान का अलर्ट: हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल

कई राज्यों में तूफान का अलर्ट: हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल

नई दिल्ली। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सूबे के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 7 और 8 मई को अवकाश घोषित किया है। हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दो दिनों में भारी बारिश, आंधी और तूफान की आशंका के बाद ये फैसला लिया गया है। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाईजरी जारी कर बताया है कि सोमवार और मंगलवार को हरियाणा के कई जिलों में तेज तूफान और बरसात का पूर्वानुमान है। विभाग ने नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सूबे के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 7 और 8 मई को अवकाश घोषित किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दो दिनों में भारी बारिश, आंधी और तूफान की आशंका के बाद ये फैसला लिया गया है। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाईजरी जारी कर बताया है कि सोमवार और मंगलवार को हरियाणा में तेज तूफान और बरसात का पूर्वानुमान है। विभाग ने नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

यूपी समेत देश के कई राज्यों में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड समेत देश के कई सूबों में आने वाले दिनों में तूफान की आशंका जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान में फिर धूल भरी आंधी का अंदेशा जताया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पांच मई को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तेज गति की हवाएं और रेतीला तूफान आ सकता है, वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में सात मई को धूल भरी आंधी और गर्जन की संभावना है।

उत्तर भारत में बुधवार देर रात आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस तूफान से 150 से ज्यादा जानें गईं। वहीं 400 से ज्यादा पशु भी मारे गए। 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आए तूफान से सबसे ज्यादा मौतें यूपी के आगरा में हुई हैं, जहां से 50 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। इस तूफान ने भयंकर आर्थिक क्षति भी पहुंचाई है। ऐसे में एक बार फिर तूफान की आशंका से लोगों में दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+