तुरंत बंद कर दीजिए Zoom ऐप पर मीटिंग, नहीं तो हो सकता है बड़ा खतरा, सरकार ने जारी की एडवायजरी

नई दिल्ली, 19 सितंबर। तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल युग में हर कोई इससे कदमताल करना चाहता है। ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन बिजनेस, ऑनलाइन मीटिंग से लेकर अब लगभग सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फायदे हैं तो नुकसान भी उतने भी हैं। ऐसे में अगर आप इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते वक्त खुद को अपडेट नहीं रखते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन मीटिंग के लिए सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म जूम मीटिंग है। ऐसे में अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है और जल्द से जल्द इसे अपडेट करने की जरूरत है।

हैकर कर सकता मीटिंग में सेंधमारी

हैकर कर सकता मीटिंग में सेंधमारी

केंद्र सरकार की ओर से जूम ऐप को लेकर एक एडवायजरी जारी की गई है जिसमे कहा गया है कि इस ऐप में कई सुरक्षा से जुड़ी कमियां हैं, लिहाजा सरकार ने लोगों को एडवाजयरी जारी करके कहा है कि आप ऐप को जल्द से जल्द अपडेट कर लीजिए। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के अनुसार जूम के जरिए रिमोट यूजर मीटिंग में शामिल हो सकते हैं और बिना मीटिंग में दिखे वह मीटिंग में बड़ी सेंधमारी कर सकते हैं। ऐसे में यह अपने आप में बहुत बड़ा खतरा है कि कोई यूजर बिना मीटिंग में दिखे बिना आपकी मीटिंग की अहम बातों को लीक कर सकता है।

मीडियम कैटेगरी का खतरा

मीडियम कैटेगरी का खतरा

रिपोर्ट के अनुसार अगर मीटिंग में सेंध लगाने वाला सफल होता है तो वह ऑडियो और वीडियो फीड का एक्सेस हासिल कर सकता है। अहम बात यह है कि यह यूजर बिना अनुमति के अगर मीटिंग में शामिल होता है तो इसमे बड़ी बाधा पैदा कर सकता है। यह हैकर कंपनी की मीटिंग से जुड़ी अहम जानकारियां भी हासिल कर सकता है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी ने इस खतरे को मीडियम कैटेगरी में रखा है।

तीन तरह के खतरे

तीन तरह के खतरे

सरकार और जूम की ओर से कहा गया है कि तीन तरह का खतरा है, CVE-2022-28758, CVE-2022-28759 और CVE-2022-28760। सरकार की ओर से 19 सितंबर को यह अलर्ट जारी किया गया है जबकि जूम की ओर से 13 सितंबर को ही इस बाबत अलर्ट किया गया था। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सरकार ने जूम यूजर्स को सुझाव दिया है कि वह जूम के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करें। इसके साथ ही यूजर्स को अपने फोन के ऐप को भी अपडेट करे की जरूरत है। ताकि वह किसी भी तरह की सुरक्षा में सेंध को टाल सके।

ऐसे करें अपडेट

ऐसे करें अपडेट

ऐसे में अगर आप जूम का इस्तेमाल विंडोज, मैक ओएस, लाइनैक्स पर इस्तेमाल करते हैं तो डेस्कटॉप यूजर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करके चेक फॉर अपडेट पर जा सकते हैं। अगर वहां नया वर्जन दिखा रहा है तो उसे अपडेट कर सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले या ऐप्पल स्टोर पर जाकर लेटेस्ट वर्जन को अपडेट या डाइनलोड कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+