बिहार में फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, तीन हफ्ते के अंदर चौथी घटना
Stone pelting on Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस पर तीन हफ्ते में चौथी बार पथराव हुआ है। जिससे ट्रेन का शीशी टूट गया।

पिछले कुछ सालों में भारतीय रेलवे ने खुद को काफी ज्यादा अपग्रेड किया है, जिसके तहत अब देशभर में सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत चलाई जा रही। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजलपाईगुड़ी से हावड़ा तक के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी, जिस पर फिर से पथराव हुआ है। वैसे इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन के एक कोच को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक बिहार के कटिहार जिले में जब वंदे भारत ट्रेन पहुंची, तो कुछ लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। ये जगह बंगाल सीमा के पास है। पथराव की वजह से ट्रेन के कोच नंबर 6 का कांच टूट गया। खिड़की के पास कुछ यात्री भी बैठे थे, लेकिन वो घटना में बाल-बाल बच गए। जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटना की जांच कर रही है। साथ ही कुछ सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए गए हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही।
मामले में कैंटीन प्रबंधक अरुण कुमार यादव ने कहा कि 22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव 20 जनवरी को हुआ था, जब ये दलखोला-तेलता रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी। घटनास्थल बिहार के कटिहार के बलरामपुर के अंतर्गत आता है। मालदा स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो उन्होंने टूटे शीशे की फोटो खींचकर उच्चाधिकारियों को भेज दी। जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना दे दी गई थी।
पत्थरबाजी की चौथी घटना
आपको बात दें कि पिछले महीने के अंत में पीएम मोदी ने हावड़ा-न्यूजलपाईगुड़ी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी। पिछले तीन हफ्तों में इस ट्रेन पर चार बार पथराव हो चुका है। हालांकि ये ट्रेन भारत निर्मित है, ऐसे में तुरंत ही इसको रेलवे के इंजीनियर्स सही कर देते हैं, लेकिन लगातार हो रही पत्थरबाजी से ट्रेन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications