जन्नत में बाढ़, निशाने पर वायुसेना के हवाई जहाज, पत्थरों से कर रहे हैं हमला
श्रीनगर। धरती का जन्नत भीषण बाढ़ की तबाही झेलने के बाद जहन्नुम बन चुका है। पानी से जम्मू कश्मीर को ऐसा तबाह किया कि यहां अब बेबसी के निसांरह गए हैं। सेना ने अपनी पूरा ताकत झोंक दी। सेना के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर लाखों-लाख लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया, लेकिन अब वहीं सेना जम्मू के लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

कश्मीर घाटी में बाढ़ पीड़ितों को राहत मुहैया कराने के लिए सेना के अथक प्रयासों के बीच उनके विमानों और नौकाओं को पथराव करने वालों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। बाढ़ में घिरे श्रीनगर में राहत एवं बचाव कार्यों में शामिल भारतीय वायुसेना के 80 विमानों में से कुछ को मामूली नुकसान पहुंचा है। लोगों ने उन्हें अपने पत्य़रों का निशाना बनाया। लेकिन लोगों को बचाने के लिए तत्पर सेना के जवान अब भी पीछे नहीं हट रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने कहा है कि सभी तक मदद पहुंचाने से पहले वे दम नहीं लेंगे।
वायुसेना के रोटरी विंग प्लेन को शहर में बचाव अभियान के दौरान उड़ान भरने के समय पथराव के कारण नुकसान हुआ है। इस पत्थरबाजी के कारण सेना के एक हेलिकॉप्टर पर कई पत्थर लगे जिससे उसके बाहरी हिस्से और पंखुड़ियों के पास मामूली नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं कुछ आपराधिक तत्वों ने इस मौका का फायदा उठाकर सेना के नौकाओं को भी शाना बना रहे












Click it and Unblock the Notifications