प्याज की कीमतों को काबू करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली। प्याज की आसमान छूती कीमतों को लेकर देश के सभी हिस्सों में लोग परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच सरकार प्याज की कीमतों को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सोमवार को उपभोक्ता, खाद्य मंत्रालय ने प्याज की स्टॉक होल्डिंग लिमिट 5 मीट्रिक टन से घटाकर 2 मीट्रिक टन कर दी है। यह सीमा रिटेलर्स के लिए तय की गई है। होल सेलर 25 मीट्रिक टन तक स्टॉक रख सकेंगे।

Stock holding limits of onions on retailers have been further revised from 5 MT to 2 MT
सोमवार की उपभोक्ता, खाद्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, सरकार ने बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सोमवार को खुदरा कारोबारियों के लिए प्याज जमा रखने की अधिकतम सीमा को पांच टन से और घटाकर दो टन कर दिया। खुदरा कारोबारी इससे पहले तक वे 5 टन तक प्याज स्टॉक में रख सकते थे। प्याज की कीमत कई जगहों पर 150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचने के बाद पिछले सप्ताह मंत्रालय ने खुदरा कारोबारियों के लिए प्याज भंडारण की सीमा को 10 टन से घटाकर पांच टन कर दिया था।

वहीं थोक कारोबारियों के लिए प्याज भंडारण की सीमा को 50 टन से घटाकर 25 टन कर दिया गया था। इसके साथ ही उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे तत्काल प्रभाव से सीमा से अधिक प्याज जमा रखने वाले खुदरा कारोबारियों पर कार्रवाई करें। भारी बारिश के कारण प्याज की खरीफ फसल का उत्पादन घट जाने के कारण पिछले दो महीने में प्याज की कीमत बढ़कर आसमान पर पहुंच गई है।

वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बडी मंडी लासलगाव में सोमवार को प्याज के दाम में भारी गिरावट देखी गई। सोमवार को (9 दिसंबर) लाल प्याज के दाम का अधिकतम मूल्य प्रतिक्विंटल के लिए 5700 रुपए था। तो औसत मूल्य 4200 रुपए था। वहीं छोटे प्याज को कम से कम 2100 रुपए प्रति क्विंटल दाम मिला है। सरकार की तरफ से उठाए गए कदम के चलते ही प्याज के होलसेल दाम में भारी गिरावटी देखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+