नफरत: बेरहमी से बेटी की हत्या कर चार घंटे तक उसकी लाश काटती रही मां, ऐसा खुला मर्डर केस
देहरादून। सौतेली मां मीनू कौर को बेटी प्राप्ति सिंह (21) से इस कदर नफरत थी कि उसने बेरहती से हत्या कर दी। उसका कलेजा यहीं ठंडा नहीं पड़ा तो उसने चार घंटों तक प्राप्ति की लाश को काटती रही। हत्या का तरीका भी अजीब था। उसने ईंट से प्राप्ति पर उस वक्त हमला किया जब वो सो रही थी। हत्या करने के बाद उसने पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना दी ताकि कोई उस पर शक न करे। लेकिन पुलिस ने जब प्राप्ति का मोबाइल ट्रेस किया तो मामला सामने आ गया। पुलिस ने मीनू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मीनू ने पुलिस से कहा कि उसे हत्या करने पर जरा भी अफसोस नहीं है। आपको बता दें कि प्राप्ति एयर हॉस्टेस का कोर्स कर रही थी और वारदात वाली रात ही मीनू से उसका झगड़ा हुआ था। विस्तार से जानिए

लाश के किए टुकड़े
जानकारी के मुताबिक सात फरवरी की रात को झगड़े के बाद प्राप्ति बगैर खाना खाए सो गई। मां का गुस्सा बेटी के इस तरह सोने के बाद भी शांत नहीं हुआ। उसने रात एक बजे सोई बेटी के सिर पर ईंट से कई वार किए। इसके बाद शव को उठाकर बाथरूम में डाल दिया। फिर रात में ही खुखरी से शव को काटने लगी और उसने चार घंटे में कमर से शव के दो टुकड़े कर दिए।

पुलिस को चकमा देने के लिए बनाया प्लान
वह शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगी, लेकिन जब उसे लगा कि वह शव को अकेले ठिकाने नहीं लगा पाएगी तो उसने नई योजना बनाई और बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। ताकि परिजनों के साथ ही आस पड़ोस को किसी तरह का कोई शक न हो।

बेटी की हत्या पर कोई अफसोस नहीं
बेटी की तलाश में आरोपी महिला डालनावाला स्थित एयर हॉस्टेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी पहुंची और बेटी के बारे में जानकारी ली। महिला ने इस युवती का मर्डर करने के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। पुलिस को शुरू से ही इस महिला पर शक था। पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की उसने सच उगल दिया। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी महिला ने कहा कि उसे अपनी सौतेली बेटी की हत्या पर कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा कि इस लड़की की वजह से उसकी जिंदगी नर्क हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications