हेल्थ का यह एप्लिकेशन बन गया है देशों की सेना के लिए बड़ा खतरा

नई दिल्ली। स्ट्रावा (STRAVA) नाम का एक नया फिटनेस मैप देश की सुऱक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहा है, दरअसल स्मार्टफोन में चलने वाला यह एप जीपीएस के जरिए व्यक्ति द्वारा की गई एक्सरसाइज का लेखाजोखा देता है, जिसमे साइकिलिंग, रनिंग आदि भी शामिल है, लेकिन अब इस एप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस एप में लगे हीट मैप के जरिए दुनियाभर में कहीं भी एक्सरसाइज करने वाले लोगों की लोकेशन की जानकारी मिलती है। एप ने जो तस्वीर जारी की है उसमे इस बात का खुलासा होता है कि इसके जरिए सेना के खुफिया ठिकानों की भी जानकारी मिलती है। इसके जरिए ना सिर्फ अमेरिका बल्कि अन्य देशों के सीक्रेट आर्मी बेस की जानकारी मिलती है। इस एप के जरिए यूजर्स अपनी एक्सरसाइज के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर सकते हैं।

कई देशों के आर्मी बेस की लोकेशन

कई देशों के आर्मी बेस की लोकेशन

कंपनी द्वारा सितंबर 2017 में जो पहला हीट मैप जारी किया गया था उसमे करोड़ों लोगों की जानकारी साझा की गई थी। हीट मैप 30 खरब उर्ध्वाधर और क्षैतिक प्वाइंट की जानकारी देता है, जिसमे बड़ी संख्या में जानकारी मुहैया कराई गई है। इस हीट मैप में आर्मी बेस की जानकारी लीक होने के बारे में नाथन रसर ने ट्विटर पर साझा की। खबर के अनुसार स्टार्वा ने अपनी ग्लोबल हीट मैप को जारी किया है जिसमे 13 ट्रिलियन जीपीएस प्वाइंट की जानकारी है, यह देखने में तो सुंदर लगता है लेकिन यह खतरनाक भी हो सकता है क्योंकि यूएस के बेस की जानकारी आसानी से हासिल होती है।

आर्मी बेस की जानकारी मिलती है

आर्मी बेस की जानकारी मिलती है

रसर बताते हैं कि यह मैप ना सिर्फ अमेरिका के आर्मी बेस की जानकारी देता है बल्कि कई अन्य देशों की भी जानकारी देता है, इसके जरिए रूस के अफगानिस्तान में बेस प्वाइट, सीरिया में टर्की के बेस प्वाइंट की जानकारी मिलती है। इस मैप के जरिए आर्मी बेस की आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इस एप के जरिए सेना की गतिविधी की भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

खतरनाक है जवानों के लिए

खतरनाक है जवानों के लिए

दरअसल जो भी सेना के जवान इस एप का इस्तेमाल करते हैं और जॉगिंग पर जाते हैं उनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा सकता है, जोकि काफी खतरनाक है। इसके जरिए जवानों के रेग्युलर रूट की जानकारी हासिल की जा सकती है, जिससे कि उनकी जान को खतरा हो सकता है, यह एप खासतौर पर उनके लिए खतरनाक हो सकता है जो युद्ध के मैदान में होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+