कितना भव्य था सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन समारोह, देखिए VIDEO
विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का अनावरण गुजरात में पूरी भव्यता के साथ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवड़िया में देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया।
नई दिल्ली। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का अनावरण गुजरात में पूरी भव्यता के साथ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवड़िया में देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के लिए खास तैयारियां की गईं थीं। पीएम के उद्घाटन करने के बाद एयरफोर्स के विमानों ने पटेल की मूर्ति पर तिरंगे की बौछार की।

इस प्रतिमा के लिए गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र समेत कुल 30 नदियों का पानी लाया गया था। इससे पीएम मोदी ने प्रतिमा के पास स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक किया। प्रतिमा की बात करें तो इसका प्रस्ताव पीएम मोद ने 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी कैबिनेट में पेश किया था।
ये भी पढ़ें: 'लौह पुरुष' सरदार पटेल को पीएम मोदी ने लेख लिखकर दी श्रद्धांजलि, पढ़िए
31 अक्टूबर 2013 को इस प्रतिमा की आधारशिला रखी गई थी और आज इसके पूरे पांच साल बाद प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। 'लौह पुरुष' की प्रतिमा बनाने के लिए पीएम ने देशवासियों से लोहा दान देने के लिए कहा था, जिससे 135 टन लोहा इकट्ठा किया गया था।
नोएडा के मूर्तिकार राम सुतार ने इस प्रतिमा के डिजाइन को अंतिम रूप दिया। 182 मीटर ऊंची ये प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसकी लंबाई स्टैचू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी बताई जा रही है। पटेल की प्रतिमा बनाने में 1,347 करोड़ रुपये का खर्च आया है। प्रदर्शनी हॉल के निर्माण में 235 करोड़ रुपये और पुल बनाने में 83 करोड़ रुपये का खर्च आया है। वहीं अगले 15 सालं में इसके रखरखाव के लिए 657 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
ये भी पढ़ें: #StatueOfUnity: पीएम मोदी ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, देखिए तस्वीरें
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications