आंध्र में अब बैनर से ब्लॉक की गई पूर्व राष्ट्रपति कलाम की मूर्ति, कल टूटी थी डा.अंबेडर की प्रतिमा
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में डा.अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीता था कि अब एक नए मामले ने प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार को विवादों में ला खड़ा किया है। ताजा विवाद वाईएसआर कांग्रेस नेता के बैनर को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा के सामने लगाने से उपजा है, जिससे कलाम साहब की मूर्ति ब्लॉक हो गई है। मुख्य विपक्षी दल टीडीपी ने इसे पूर्व राष्ट्रपति के अपमान से जोड़ते हुए आंध्र सरकार को निशाना बनाया है।

गत मंगलवार को अनंतपुर के धर्मवारम में स्थापित दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा के सामने वाईएसआरसीपी के नेता और धर्मवरम विधायक केथिरेड्डी वेंकटरामी रेड्डी का जन्मदिन मनाने के लिए बैनर लगा दिया था। टीडीपी ने इस कदम को पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा का अनादर जोड़ते हुए इसकी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आंध्र CM जगनमोहन रेड़्डी पर निशाना साधते हुए टीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू के बेटे नारा लोकेश ने एक ट्वीट में कहा, धर्मवरम में वाईएसआरसीपी नेता का बैनर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा के आगे देखकर हैरत होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा ब्लॉक करके वाईएसआर कांग्रेस ने उनका अपमान किया है।
उन्होंने आगे कहा, राज्य की जनता को अब वाईएसआर की प्रतिमाओं को स्वीकार करना चाहिए, क्योकि देश में योगदान करने वाले महान लोगों की कोई भी प्रतिमा अब आंध्र प्रदेश में मूल्यवान या सम्मानित नहीं रह गया है। इससे पहले आंध्र में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर हमलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

उक्त घटना प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के कटरेनिप्पु गांव में हुआ था, जहां डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की एक मूर्ति को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा तोड़ जाने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया था। प्रदेश में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जब भारतीय संविधान के जनक की मूर्तियों को देश के कई हिस्सों में क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications