आंध्र प्रदेश में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के साथ तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया केस
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में डॉक्टर बीआर आंबेडकर की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहां पूर्वी गोदावरी जिले के रजोले मंडल में स्थित कतरनीपाडु गांव में ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थापित बीआर आंबेडकर की मूर्ति के साथ कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। जिसकी तस्वीर समाचार एजेंसी एएनआई ने भी शेयर की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले मध्य प्रदेश शिवपुरी से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां भी संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति के साथ किसी ने तोड़फोड़ की थी। ये घटना जिले के खोड़ के बरेला चौराहे पर हुई थी। वहीं इसपर पुलिस ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही मूर्ति को रातोंरात स्थापित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने रात के समय मूर्ति को खड़ा कर दिया था। बाद में मूर्ति के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आपको बता दें डॉ. बीआर आंबेडकर ने अपने जीवन काल में दलितों के लिए काफी काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications