फिर बुरी तरह ट्रोल हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा, किया था ट्वीट- 'गर्व से बोलो मैं हिंदू हूं, पर BJP समर्थक नहीं
नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं जिसपर विवाद शुरू हो जाता है। इस बीच भी कुणाल कामरा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसे लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। दरअसल कामरा ने ट्वीट कर लिखा है कि गर्व से बोलो मैं हिंदू हूं, पर बीजेपी समर्थक नहीं।

कुणाल कामरा के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हर्षिल मेहता नाम के एक यूजर ने कुणाल कामरा का पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'क्या भाई 2 साल पहले तो हिंदू कहने पर शर्म आ रही थी और आज बहुत गर्व हो रहा है।' कमेक्षक ने लिखा, 'तुम्हारा करियर खत्म हो चुका है लेकिन तुम अभी भी फेमस होना चाहते हो जिसके लिए खुद को गर्व से हिंदू बोल रहे हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये बोलने के लिये भी राजनीति का सहारा लेना पड़ा है तो तुम मानकर चलो कि तुम सच में उच्च दर्जे के बकवास आदमी हो।'
पीएम मोदी पर भी कामरा ने कसा था तंज
कुणाल कामरा ने भी चीन संग विवाद को लेकर उनपर तंज कसा है जिसपर ट्विटर यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुनाल कामरा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी चीनी कंपनी को पैसे देकर गोलवलकर का इतना बड़ा स्टैच्यू बनवाना कि ग्रेट वॉल ऑल ऑफ चाइना के उस पार भी देख सको।
पत्रकार अर्णब गोस्वामी से अभद्रता का भी रहा है मामला
फ्लाइट में टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी से अभद्रता करने के आरोप में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर इंडिगो ने छह महीने का प्रतिबंध लगा चुका है। मामला इसी साल जनवरी का है। इसके बाद एयर इंडिया ने भी कामरा को अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। स्पाइसजेट और गो एयर ने भी कुणाल कामरा पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications