मुंबई: नेवी बेस में भर्ती रैली के दौरान लाठीचार्ज और भगदड़, कई घायल

मुंबई के मलाड में नेवी बेस आईएनएस हमला में चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान मची भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भगदड़ लाठीचार्ज के बाद मची है।

mumbai

नेवी बेस में सीनियर सेकंड्री रिक्रूट के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई थी। रैली में करीब 10 हजार उम्मीदवार पहुंचे। इतनी तादात में उम्मीदवारों के आने से स्थिति बिगड़ गई। उम्मीदवारों का कहना है कि पहले भर्ती के लिए 50 फीसदी कटऑफ रखा गया था, लेकिन भीड़ देखकर इसे 60 फीसदी कर दिया गया।

पढ़ें: राहुल गांधी की किसान यात्रा में बड़ा फेरबदल

कट ऑफ बढ़ने पर शुरू हुआ विरोध
एक युवक ने कहा, 'कट ऑफ बढ़ने का हम लोगों ने विरोध किया तो हम पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया गया। इस वजह से यहां भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हुए हैं।'

पुलिस ने बताई कुछ और वजह
वहीं दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि लाठीचार्ज जैसी कोई घटना नहीं हुई है। एक अधिकारी ने कहा, 'भीड़ ज्यादा थी, गेट से अंदर जाने की होड़ में धक्कामुक्की हुई और भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। लाठीचार्ज नहीं किया गया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+