यूपी चुनाव: जौनपुर में खाट सभा नहीं करेंगे राहुल गांधी, इलाहाबाद दौरे में भी बदलाव

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में वोटरों को रिझाने निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभाओं में लगातार अफरातफरी मच रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष अब शनिवार को जौनपुर में खाट सभा नहीं करेंगे। हालांकि इसके पीछे समय की कमी का हवाला दिया जा रहा है।

Rahul Gandhi

10 सितंबर को राहुल गांधी जौनपुर और आजमगढ़ के दौरे पर होंगे। इस दौरान वह कई जगहों पर सभाएं और रोड शो भी करेंगे। अब तक राहुल गांधी के शेड्यूल में जौनपुर में भी खाट सभा प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी अब सिर्फ स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और रोड शो के जरिए जनता के बीच जाएंगे।

इलाहाबाद में करेंगे खाट सभा
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने इलाहाबाद दौरे को लेकर भी कुछ बदलाव किए हैं। अब वह 14 सितंबर को इलाहाबाद जाएंगे। यहां वह खाट सभा और रोड शो दोनों में शामिल होंगे। राहुल गांधी के लिए इलाहाबाद इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके पूर्वजों का गढ़ रहा है।

बीजेपी पहले ही दे चुकी है दस्तक
चुनावी लिहाज से इस सीट का महत्व देखते हुए बीजेपी यहां पहले ही अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कर चुकी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+