स्टालिन बोले- रजनीकांत की पार्टी की राजनीतिक नीति जानने के बाद ही मैं करूंगा कोई कमेन्ट
स्टालिन बोले- रजनीकांत की पार्टी की राजनीतिक नीति जानने के बाद ही मैं करूंगा कोई कमेन्ट
बेंगलुरु। तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते यहां राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं।सुरपरस्टार रजनीकांत ने भी सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी उन्होंने ये खुलासा नहीं किया कि उनकी पार्टी की रणनीति क्या होगी। राजनीति में कोई भी शामिल हो सकता है। वहीं अब तमिलनाडु की प्रमुख डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि कोई भी राजनीति में शामिल हो सकता है।

उन्होंने कहा रजनीकांत पहले अपनी पार्टी लॉन्च कर ले और पहले मैं जान लूं कि उनकी राजनीतिक नीति क्या है, फिर मैं टिप्पणी करूंगा। उन्होंने मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने तमिलारुवी मणियन को अपने राजनीतिक सलाहकार के रूप में क्यों चुना है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आगे कहा कि कृषि कानून का विरोध करने वाले किसानों को गिरफ्तार किया गया। मैंने भी एक विरोध प्रदर्शन (सलेम में) में भी भाग लिया था। उन्होंने कहा कि एडप्पादी पलानीस्वामी सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications