रिया चक्रवर्ती के हर आरोप का सुशांत की बहन ने दिया करारा जवाब, बोलीं- अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसका काफी विरोध किया जा रहा है। उन्होंने इंटरव्यू में बहुत सी ऐसी बातें कही हैं, जिन्हें सुशांत के परिवार के साथ-साथ उनके दोस्तों तक ने झूठा बताया है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक के बाद एक ट्वीट कर रिया के सभी आरोपों का करारा जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने रिया को झूठ बोलने के लिए खरी खोटी भी सुनाई है। श्वेता ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि रिया ने नेशनल टेलीविजन पर जो भी कुछ कहा है उससे उन्होंने उनके भाई (सुशांत) की छवि को धूमिल किया है।

Recommended Video

    SSR Case: Rhea Chakraborty के interview पर भड़की Sushant Singh की बहन Shweta Singh | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत की छवि को धूमिल किया

    सुशांत की छवि को धूमिल किया

    अपने एक ट्वीट में श्वेता लिखती हैं, 'तुम्हारे अंदर नेशनल टेलीविजन पर आकर मेरे भाई की मौत के बाद उनकी छवि धूमिल करने की हिम्मत है!! तुम सोच रही हो कि जो भी कुछ तुमने किया वो भगवान नहीं देख रहा है! मैं भगवान में विश्वास करती हूं और मुझमें आस्था है, अब मैं ये देखना चाहती हूं कि वो (भगवान) तुम्हारे साथ क्या करते हैं। भगवान हमारे साथ हैं।' एक अन्य ट्वीट में श्वेता ने मांग की है कि रिया ने कथित तौर पर बिना बताए सुशांत को ड्रग्स दिए थे और उनके दिमाग को मैनिपुलेट किया इसलिए तुरंत उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

    'अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी'

    'अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी'

    श्वेता ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, 'काश, भाई उस लड़की से कभी ना मिले होते। किसी को बिना उसकी अनुमति के ड्रग्स देना और फिर उसे ऐसा यकीन दिलाना की तुम ठीक नहीं हो, उसे मनोचिकित्सकों के पास लेकर जाना... ये किस लेवल की हेरफेर है। तुम अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी।' इस ट्वीट के साथ श्वेता ने हैशटैग लगाया #ArrestRheaNow। रिया ने टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत की बहनें उनका ख्याल नहीं रखती थीं। श्वेता ने रिया के इस आरोप का जवाब सबूत के साथ दिया है।

    'रिया ने फोन करके परेशान किया'

    'रिया ने फोन करके परेशान किया'

    अपने ट्वीट में उन्होंने जनवरी की अपनी फ्लाइट टिकिट दिखाई है और कहा है, 'जैसा कि रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा, हम अपने भाई से प्यार नहीं करते थे!! हां ठीक है, इसलिए तो मैं जनवरी में अमेरिका से भारत आई थी, जब मुझे पता चला कि भाई चंडीगढ़ आए हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे अपना बिजनेस रोकना पड़ा और अपने बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा। दुख इस बात का है कि मैं अपने भाई से नहीं मिल पाई क्योंकि जब मैं पहुंची तो भाई चंडीगढ़ से जा चुके थे क्योंकि रिया लगातार फोन करके परेशान कर रही थी और उन्हें कुछ जरूरी काम भी थे। परिवार हमेशा उनके (सुशांत) साथ मजबूती से खड़ा रहा था।' श्वेता ने कहा कि रिया ने दो तीन दिन के भीतर ही 25 बार फोन कर दिया था।

    CBI, ED और NCB कर रहे जांच

    CBI, ED और NCB कर रहे जांच

    आपको बता दें सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर अभिनेता के साथ धोखाधड़ी करने, साजिश रचकर उनका पैसा हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा है कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये गायब किए हैं। इसके अलावा सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा कि रिया उनके बेटे को लंबे समय से जहर पिलाया करती थी, वो उनकी हत्यारी है। जांच एजेंसियों को चाहिए कि रिया और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करें और सजा दिलाएं। अब इस मामले की जांच ईडी और सीबीआई कर रहे हैं। रिया के डिलीट किए गए चैट्स में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी ने भी जांच शुरू कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+