SSR केस: सीबीआई जांच के घेरे में अब मुंबई पुलिस के दो अधिकारी, जारी हुआ समन
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब सीबीआई एक-एक करके सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एक्टर की मौत के बाद मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी भी अब सीबीआई के शक के दायरे में आ गए हैं, मंगलवार को केस से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं, अब ऐसी भी खबरें हैं कि सीबीआई ने इस मामले में मुंबई पुलिस के 2 अधिकारियों के खिलाफ समन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक समन पाने वालों में से एक मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी और दूसरे सब इंस्पेक्टर हैं।

2 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ समन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अभ सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। एक्टर के केस की जांच करने के लिए दिल्ली की एक टीम इस सिलसिले में मुंबई पहुंची है। मंगलवार को सीबीआई ने इस केस से जुड़े कुछ अहम लोगों से भी पूछताछ की है जिनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा अब जांच के घेरे में मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी और सब-इंस्पेक्टर भी आ गए हैं।
Recommended Video

इन लोगों से सीबीआई ने की पूछताछ
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच अधिकारी भूषण बेलनेकर और सब-इंस्पेक्टर को समन भेजा है। वहीं, आज यानी मंगलवार को सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपक सावंत को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि नीरज और सावंत को पूछताछ के लिए सांताक्रूज में कलिना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में लाया गया है।

परिवार को इंसाफ की उम्मीद
बता दें कि 34 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून की सुबह मुंबई के बांद्रा में स्थित उनके घर से बरामद किया गया था। एक्टर के घर से कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण यह मामला और पेचिदा हो गया है। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे सुसाइड बताया था लेकिन सुशांत के फैंस और परिजनों का दावा है कि उनका मर्डर हुआ है। इस मामले में सीबीआई की इंट्री के बाद एक्टर के परिवार को इंसाफ की उम्मीद है।

सुशांत का क्रेडिट कार्ड यूज करती थीं रिया
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में सीबीआई जोर-शोर से जुटी है, सोमवार को उसने सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से करीब 11 घंटे पूछताछ की। ABP न्यूज के मुताबिक पिठानी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पिठानी ने कहा कि सुशांत की लाइफ में रिया ने जब से एंट्री की थी, तब से ही उनका स्वभाव और बर्ताव बदल गया था, उनकी काम में दिलचस्पी बंद हो गई थी और वो हमलोगों से काफी दूर-दूर और रिया चक्रवर्ती के काफी पास रहने लगे थे।

'जनवरी में ही रिया ने छोड़ दिया था सुशांत का साथ'
सिद्धार्थ ने कहा कि इसी के कुछ वक्त बाद मुझे मेरे घर हैदराबाद से फोन आया,मेरे घर की स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए मैं मुंबई से हैदराबाद आ गया लेकिन मेरे आर्थिक हालात काफी खराब थे ,इसी दौरान मुझे अहमदाबाद में नौकरी मिली 45000 वेतन पर ,तो मैंने ज्वाइन कर ली। तब मेरी और सुशांत के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी, जनवरी 2020 में अचानक एक दिन सुशांत का फोन मेरे पास आया और उसने मुझसे कहा कि वो फिल्में छोड़कर अब आर्गेनिक खेती और 150 प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहते हैं और इसलिए उन्हें मेरी जरूरत है।

सुशांत के दिमाग का पोस्टमार्टम करेगी CBI
सूत्र ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के दिमाग का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले इस तरह की जांच सिर्फ दो बार ही हुई है और अब तीसरी बार सीबीआई सुशांत मामले में करने जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत से पहले इस तरह की जांच सुनंदा पुष्कर और बुराड़ी नरसंहार केस में की गई थी। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी सीबीआई करीब से समझने की कोशिश कर रही है। इसके लिए एम्स की चार सदस्यीय फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है जोकि सुशांत सिंह राजपूत की अटोप्सी रिपोर्ट की जांच करेगी।
यह भी पढ़ें: CBI से बोले सिद्धार्थ पिठानी- सुशांत का क्रेडिट कार्ड यूज करती थीं रिया, दिशा की मौत से परेशान थे एक्टर
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications