सुशांत सिंह राजपूत को ऐसे मिस कर रहा है उनका प्यारा डॉगी, सामने आया वीडियो

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की घटना से उनके परिवार वाले और फैन तो उदास हैं ही उनका प्यारा कुत्ता फज भी सुशांत को बहुत याद कर रहा है। फज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सुशांत सिंह की बाइक के आस-पास घूमकर उनकी तलाश कर रहा है। ट्विटर पर ये वीडियो सुशांत सिंह के फैन्स के पेज से पोस्ट किया गया है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: सुशांत के इंतजार में Bike के चक्कर लगा रहा Pet Dog Fudge | CBI | वनइंडिया हिंदी
    फज से सुशांत की थी जबर्दस्त बॉण्डिंग

    फज से सुशांत की थी जबर्दस्त बॉण्डिंग

    सुशांत की अपने डॉगी फज से बहुत अच्छी बॉडिंग थी। वे उसे प्यार करते थे और उसके साथ बाहर घूमने जाया करते थे। सुशांत की मौत के कुछ दिनों बाद ही उनके अपने प्यारे कुत्ते के साथ कई सारे वीडियो सामने आए थे जिसमें वे अपने कुत्ते के साथ खेलते और बाहर घूमते नजर आए थे। सुशांत सिंह राजपूत की डॉगी फज के साथ कई तस्वीरें और वीडियो ऐसे थे जिसमें दोनों की बांडिंग साफ नजर आ रही थी। ऐसा ही एक वीडियो यूनाइटेड फॉर जस्टिस नाम के पेज से पोस्ट किया गया है।

    इमोशनल नजर आ रहा फज

    इमोशनल नजर आ रहा फज

    वीडियो में सुशांत का डॉगी बेहद इमोशनल नजर आ रहा है। पोस्ट किए गए वीडियो में डॉगी एक बाइक के आस-पास घूमता नजर आ रहा है। ऐसी ही बाइक सुशांत सिंह राजपूत के पास थी। पोस्ट में लिखा गया है कि फज सुशांत को उनकी बाइक के पास ढूढ़ रहा है। ये वही बाइक है जिस पर सुशांत सिंह और फज अक्सर घूमने जाया करते हैं। दो सेकंड के वीडियो में फज बाइक के आस-पास उदास टहलता नजर आ रहा है। इसके आगे Unitedforjustice का हैशटैग भी दिया गया है।

    सुशांत को मिस कर रहा फज

    सुशांत को मिस कर रहा फज

    वन इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि इसके पहले भी सुशांत सिंह राजपूत और उनके कुत्ते फज के कई सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आईं थी जिसमें दोनों एक साथ खेलते नजर आ रहे थे। अब एक बार फिर सामने आए वीडियो ने जाहिर किया है कि सुशांत का डॉगी आज भी उन्हें भुला नहीं पाया है और मिस कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+