रिया चक्रवर्ती के वकील का बड़ा बयान-उन्हें बर्बाद करने की कोशिश करने वालों को छोड़ेंगे नहीं

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने उन सभी लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है जिन्होंने गुमराह करने वाले बयान दिए और इस बात को बढ़ावा दिया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में रिया की भूमिका है। जमानत मिलने के चार दिन बाद एक्ट्रेस के वकील ने कहा कि वह इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रविवार को एक बयान जारी करके कहा कि मैंने कहा था कि रिया चक्रवर्ती जमानत पर बाहर आ गई हैं, हम उन लोगों के खिलाफ अब कार्रवाई करेंगे जिन्होंने रिया को बदनाम किया और उनकी जिंदगी को दो मिनट की मीडिया ग्लोरी के लिए बर्बाद करने की कोशिश की।

Recommended Video

    Sushant Case: Rhea Chakraborty के वकील का बोले- बदनाम करने वालों को छोड़ेंगे नहीं | वनइंडिया हिंदी
    अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

    अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

    रिया के वकील ने कहा कि हम उन लोगों की लिस्ट सीबीआई को देंगे जिन्होंने टीवी पर फर्जी दावे किए, साथ ही सुशांत सिंह को लेकर फर्जी मोबाइल रिकॉर्डिंग चलाने वाले, फर्जी खबरें चलाने वालों की भी लिस्ट हम सीबीआई को सौंपेंगे। हम सीबीआई से अपील करेंगे कि वह इन लोगों के खिलाफ जांच को गुमराह करने के मामले में कार्रवाई करे। रिया के वकील ने रिया की पड़ोसी डिंपल थवानी का भी जिक्र किया है, जिन्होंने दावा किया था किसी ने उन्हें बताया है कि रिया को सुशांत ने 13 जून को उनके घर छोड़ा था।

    7 अक्टूबर को मिली थी जमानत

    7 अक्टूबर को मिली थी जमानत

    बता दें कि रिया चक्रवर्ती को पिछले महीने ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 7 अक्टूबर को कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। रिया से ईडी ने उनपर लगे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मसले पर पूछताछ की थी। सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले सुशांत के परिवार के आरोपों पर भी रिया से पूछताछ की गई थी। सुशांत के परिवार ने रिया पर आरोप लगाया था कि रिया ने सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे जोकि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गघए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सुशांत का क्रेडिट कार्ड रिया के पास था और रिया ने सुशांत को और लोगों से अलग कर दिया था।

    प्यार करने की सजा मिली रिया को

    प्यार करने की सजा मिली रिया को

    रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि मेरी क्लाइंट रिया के खिलाफ एक हेट कैंपेन चलाया गया,ये वो लोग हैं,जो इस वक्त मेरे घर के बाहर मेरा इंटरव्यू लेने के लिए लाइन लगाए हैं लेकिन मैं बस एक ही बात बोलना चाहता हूं कि रिया इन सबको मुंहतोड़ जवाब देगी, वो बंगाल की बाघिन है और न्याय के लिए लड़ेगी, मानशिंदे ने कहा कि रिया मानसिक रूप से काफी मजबूत है और उसे कमजोर समझने की गलती ना करें। रिया की छवि को खराब करने वाले बेशर्म लोगों को से मैं यही कहना चाहता हूं कि वो अब हर बेवकूफों से लड़ने के लिए तैयार है, रिया के खिलाफ ये सब इसलिए हुआ क्योंकि वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका थी और अंत वक्त में उसके साथ थी, उन्होंने दोहराया कि रिया चक्रवर्ती तो प्यार करने की सजा मिली है।

    मीडिया को चेतावनी

    मीडिया को चेतावनी

    मानशिंदे ने कहा कि कुछ लोग तो सस्ती टीआरपी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं,ये शर्मनाक है,एक चैनल तो मेरी फीस, मेरी कारों और मेरे कार्यालय के बारे में भी चर्चा कर रहा था ये कितनी ओछी हरकत है, फिलहाल हाईकोर्ट मीडिया ट्रायल की भूमिका की जांच कर रहा है और जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा, ऐसी उम्मीद मैं करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+