टॉपर सृष्टि ने कहा हर अवसर में करना चाहिए बेहतर प्रदर्शन

1. 12वीं के बाद आप क्या करेंगी?
सृष्टि ने बताया कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत मिली स्कॉलरशिप से वो लिबरल आर्टस एंड साइंस का अध्ययन करेंगी।
2. किसी अन्य कॉलेज अथवा यूनिवर्सिटी ने आपको एडमिशन देने का प्रस्ताव दिया है?
सृष्टि ने बताया कि कार्नेल, यूसी बार्कले, यूसीएलए, बोस्टन यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन लेने का प्रस्ताव आया था।
3. पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां...?
वाद-विवाद, गिटार बजाना व साहित्यिक एसोसिएशन का अध्यक्ष
4. अच्छे अंक हासिल करने के लिए क्या किया?
सृष्टि ने कहा कि किसी भी चीज को पढ़ने में रुचि दिखानी चाहिए और अंकों के विषय में नहीं सोचना चाहिए।
5. सबसे ज्यादा किससे प्रभावित हुईं?
सृष्टि ने बताया कि अच्छे कॅरियर को प्राप्त करने क े लिए मेर माता-पिता ने हमेशा मुझे प्रेरित किया। इसके अलावा स्कूल के दो अध्यापिकाओं ने मुझे रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
6. कोई सुझाव?
मेरा सुझाव यहीं है कि किसी को अपने लक्ष्य के विषय में सोचकर चिंतित नहीं चाहिए बल्कि जीवन में सामने आने वाले प्रत्येक अवसर को चुनौती के रूप में स्वीकार कर अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। सृष्टि ने कहा कि जीवन में मौज-मस्ती करना भी बहुत जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications