क्या मोदी कमजोर पड़ गये हैं जो श्रीरामुलू को दिया टिकट?

Sushma Swaraj
नई दिल्ली (ब्यूरो)। कर्नाटक के बेल्लारी में रेड्डी बंधुओं के खासमखास रहे श्रीरामुलु भारतीय जनता पार्टी में आये, तो सुषमा मौन रहीं और जब टिकट मिला तो सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि उनके विरोध के बावजूद पार्टी ने टिकट दिया। इससे एक बात साफ है कि भाजपा में टिकट को लेकर मतभेद उत्पन्न होते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जो चर्चा बाजार में गर्म है, वो भाजपा के लिये खतरनाक है। चर्चा यह कि क्या नरेंद्र मोदी कमजोर पड़ गये हैं, जो भाजपा को दलबदलुओं का सहारा लेना पड़ रहा है।

पढ़ें- नरेंद्र मोदी, इंदिरा गांधी में समानताएं

श्रीराममुलू कुछ ही दिन पहले बीएसआर कांग्रेस में थे, भाजपा से डील हुई तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी। भाजपा को ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में श्रीरामुलू को अभी भी लोग पसंद कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर का फीडबैक कहता है कि श्रीरामुलू के दिन अब लद चुके हैं। जो कुछ भी जनाधार बचा है, वो उनके चंद समर्थकों की वजह से है।

यह तो वो जगह है, जहां भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कमजोर पड़ गई थी, लेकिन उन राज्यों का क्या, जहां भाजपा सिर्फ दल या संगठन बदलुओं को तरजीह दे रही है।

पिछले दिनों बीएस येदियुदप्पा उसके बाद राम विलास पासवान का भाजपा में विलय होना कान खड़े करने वाली घटनाएं थीं। वर्तमान में द्रमुक सुप्रीमो करुणानिध‍ि से असंतुष्ट चल रहे उनके बेटे एमके अलागिरी भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल भी भाजपा में आने के लिये लालायित हैं।

Did You Know: सुषमा स्वराज के पास गहने नहीं!

ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यह उठ रहा है कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये क्या भाजपा कुछ भी करने को तैयार है? क्या मोदी को पीएम बनाने के लिये भाजपा किसी भी घोटाले बाज को टिकट दे देगी? मोदी को पीएम बनाने के लिये क्या भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है? या कहीं ऐसा तो नहीं कि विजय शंखनाद रैलियों से लेकर चाय पर चर्चा तक में भाजपा को यह समझ आ गया है कि मोदी का जनाधार उतना मजबूत नहीं है, जितना प्रतीत हो रहा है?

अगर वाकई में ऐसा है, तो भाजपा के लिये यह बुरी खबर है और जनता की मानें तो भाजपा अब अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है। जनता को यह भी अच्छी तरह पता है कि कांग्रेस के खाते में हमेशा साइलेंट वोट पड़ता है।

Did You Know: लोकसभा की नेता विपक्ष सुषमा स्वराज के पास गहने नहीं हैं। ये हम नहीं उन्होंने जो चुनाव आयोग में शपथपत्र दाख‍िल किया है वो कह रहा है। हालांकि सूत्र कहते हैं कि करीब 1000 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी सुषमा के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+