श्रीनगर में पहली बार 'महिला फ्लाइंग स्कॉड' का गठन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिये पुलिस ने पहली बार श्रीनगर शहर की सड़कों पर चौकसी रखने के लिए 'महिला फ्लाइंग स्कॉड' का गठन किया। अब सभी संवेदनशील जगहों पर महिला पुलिस की गाड़ी तैनात होगी।

'महिला फ्लाइंग स्कॉड' महिला के खिलाफ अपराध की जांच करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर श्रीनगर शहर में तैनात किया गया है, इन का गठन करने का निर्णय महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते अपराध की जांच के लिए किया गया हैं। खास कर छात्राओं की सहायता के लिए क्षेत्रों की कोचिंग सेंटरों के आस पास इन दस्तों को रखा गया है।
श्रीनगर में पहली बार महिला फ्लाइंग स्काड का गठन
आपको बता दें कि श्रीनगर में पिछले दो सालों में एसिड हमले काफी बढ़ गये हैं और अक्सर रास्तों पर चल रही महिलाओं और लड़कियों की शिकायत रहती हैं की वो खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं इसलिये छात्राओं को तत्काल सहायता के लिए 'महिला फ्लाइंग स्कॉड' का गठन किया गया हैं। इस कदम को छात्रों ने काफी सराहा है, उनका कहना हैं कि इसकी वजह से ना सिर्फ वह बल्कि उनका परिवार भी अब निश्चिंत होगा।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए हुआ गठन
पुलिस की ओर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 95962225509596222550, 95962225519596222551 और 0194-24775670194-2477567 हैं जिन पर किसी भी समय कोई भी महिला शिकायत दर्ज कर सकती हैं । उम्मीद की जा रही हैं की इसे कदम से महिलाओं के खिलफ बढ़ते अपराध पर लगाम लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications