BSF कैंप पर आतंकी हमले की जैश-ए-मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली
श्रीनगर। बीएसएफ की 182 बटालियन पर आतंकियों के हमले की आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली है। आज सुबह 4.30 बजे बीएसएफ की बटालियन पर आतंकियों ने फिदायीन हमला किया, जिसमें एक जवान जिसका नाम बीके यादव है शहीद हो गया, जबकि चार जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी।

तमाम उड़ानों को रद्द किया गया
इस आतंकी हमले में चार जवान घायल हुए हैं, हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस आतंकी हमले के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी विमानों को रोक दिया गया था, साथ ही तमाम मेट्रो सिटी में भी एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर कर दिया गया था। किसी को भी एयरपोर्ट में जाने से रोक दिया गया है। दो उड़ाने जोकि श्रीनगर से उड़ान भरने वाली थीं उन्हें भी रद्द कर दिया गया है।
आतंकी हमला पागलपन
इस आतंकी हमले को ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने पागलपन करार देते हुए कहा कि आतंकी हमले अब रोजमर्रा की घटना हो गए और पूरी दुनिया इस कैंसर से जूझ रही है। स्थानीय न्यूज चैनल को एक कॉलर ने फोन करके खुद को जैश ए मोहम्मद का प्रवक्ता बताते हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
सुबह आतंकियों ने किया था हमला
आपको बता दें कि आज सुबह 4.30 बजे आतंकियों ने बीएसएफ की 182 वीं बटालियन पर अचानक हमला बोल दिया, यह कैंप श्रीनगर एयरपोर्ट के काफी करीब है। जिसके बाद सेना ने आतंकी हमले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को चारो तरफ से घेर लिया। इस हमले में असिस्टैंट सब इंसपेक्टर इस हमले में शहीद हो गए।
इसे भी पढ़ें- BSF कैंप हमला: गृह राज्यमंत्री बोले, आतंकियों ने हिमाकत की है करारा जवाब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications