श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पंसदीदा साड़ी की नीलामी, सवा लाख पर पहुंची बोली

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की आज (24 फरवरी) पहली पुण्यतिथि है। उनके पति श्रीदेवी उन्हें कुछ अलग तरह से याद कर रहे हैं। बोनी बोनी कपूर उनकी साड़ियों को नीलाम कर रहे हैं। नीलामी से मिलने वाले पैसे को दान किया जाएगा। ये पैसा कंसर्न इंडिया फाउंडेशन प्रोग्राम में जाएगा जो औरतों, बच्चों और दिव्यांगों के लिए काम करता है। पिछले साल 24 फरवरी को दुबई एक होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई थी।

सवा लाख तक पहुंची कीमत

सवा लाख तक पहुंची कीमत

श्रीदेवी की साड़ी को पारिसेरा नाम की वेबसाइट में नीलाम किया जा रहा है। श्रीदेवी की ये साउथ इंडियन साड़ी है। इस नीलामी की शुरुआती बोली 40 हजार रुपए लगाई गई है। वहीं, अभी तक इसकी 1,25,000 रुपए की बोली लग चुकी है। पेरिसेरा ने 20 फरवरी को एक ट्वीट के जरिए साड़ी के लिए बोली आमंत्रित की थी। कोटा साड़ी के बारे में कहा गया,यह हल्की, चमकीली है और इससे श्रीदेवी का आदर्श सार प्रकट होता है।

14 फरवरी को मनाई गई बरसी

14 फरवरी को मनाई गई बरसी

श्रीदेवी की मौत बीते साल 24 फरवरी को हुई थी लेकिन परिवार ने उनकी बरसी पर 14 फरवरी को चेन्नई में एक विशेष पूजा रखी गई थी। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 14 फरवरी को उनकी बरसी थी। श्रीदेवी चेन्नई से ही आती थीं।

अफगानिस्तान की दूसरे टी20 में आयरलैंड पर बड़ी जीत, टूटे कई रिकॉर्ड

दुबई में हुई थी मौत

दुबई में हुई थी मौत

पिछले साल श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। यहीं होटल के कमरे के बाथरूम में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। 1963 में जन्मी श्रीदेवी ने हिन्दी सिनेमा के साथ-साथ तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था। उनके नाम पर दर्जनों हिट फिल्में हैं। एक जमाने में उन्हें भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता था। श्रीदेवी को पांच बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। सिनेमा में उनके योगदान के लिए श्रीदेवी को राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 1980 और 1990 के दशक में श्रीदेवी को काफी शोहरत हासिल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+