राम मंदिर मुद्दे पर आज राजनाथ सिंह से मिलेंगे श्री श्री रविशंकर
नई दिल्ली। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर आज देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि श्री श्री राजनाथ सिंह से अयोध्या विवाद पर बात कर सकते हैं। राजनाथ सिंह से मुलाकात से पहले श्री श्री ने तमाम मौलवियों से मुलाकात की। पिछले कुछ दिनों से वह इस मुद्दे को हल करने के लिए तमाम पक्षकारों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह 16 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे और यहां तमाम पक्षकारों से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि राम मंदिर विवाद को लेकर तमाम पक्षों से मुलाकात करने की श्री श्री ने पहल शुरू किया है। वह यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के उस सुझाव के बाद कर रहे हैं जिसमे कोर्ट ने कहा था कि इस मुद्दे का समाधान कोर्ट के बाहर निकाला जाना चाहिए।

हालांकि श्री श्री इस विवाद को खत्म करने के लिए अपनी पहल को आगे बढ़ा रहे हैं दूसरी तरफ इस मामले में पूर्व भाजपा सांसद राम विलास वेदांती ने श्री श्री की पहल को ठुकरा दिया है। उन्होंने इस मामले में श्री श्री की इस मुद्दे में किसी भी भूमिका को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि श्री श्री राम मंदिर आंदोलन से कभी नहीं जुड़े लिहाजा वह इश मुद्दे पर किसी भी तरह की मध्यस्थता नहीं कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि वह तमाम इमाम और स्वामियों से इस मुद्दे पर बात करेंगे, जिसमें निर्मोही अखाड़ा के आचार्य राम दास से भी बात करेंगे, जिससे की राम मंदिर के मुद्दे पर कोर्ट के बाहर समाधान निकाला जा सके। वहीं मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने भी श्री श्री की पहल को नकारते हुए कहा कि यह मुद्दे सिर्फ कोर्ट में सुलझ सकता है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए विवादित जगह को तीन हिस्से में बांट दिया था, जिसमें एक हिस्सा सुन्नी बोर्ड, एक निर्मोही अखाड़ा और एक हिस्सा भगवान राम लला को दिया गया था।
इसे भी पढ़ें- समलैंगिंक होना एक मनोवृत्ति है, जो बाद में बदल सकती है- श्रीश्री












Click it and Unblock the Notifications