पंजाब आतंकी हमला: 2 माह पहले पकड़ा गया था पाकिस्तान का जासूसी कबूतर फिर भी...
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इसे आतंकी सरगनाओं की सटीक रेकी ही कहा जाएगा कि पंजाब के जिस गुरदासपुर में सोमवार को आतंकी हमला हुआ वहां ठीक दो माह पहले पाकिस्तान का एक जासूसी कबूतर पकड़ा गया था। उस वक्त पुलिस ने भी दावा किया था कि उस कबूतर के पंख पर उर्दू में नरोवाल का जिक्र है। आपको बताते चलें कि दीनानगर में जिन आतंकियों को पुलिस ने मार गिराया उनका सीमा पार नरोवाल के होने की बात सामने आ रही है।

इससे पुलिस के कान खड़े हो गए और उन्होंने उसका एक्सरे कराने के साथ ही बीएसएफ को इत्तला दी थी। बाद में कबूतर को देखरेख के लिए एक शख्स के हवाले कर दिया गया। ठीक दो माह बाद, 27 जुलाई की सुबह तीन आतंकियों ने जब दीनानगर थाने पर हमला किया तभी से इंटेलिजेंस इनपुट आने लगे थे कि आतंकियों का संबंध नरोवाल से है।












Click it and Unblock the Notifications