मोदी के मंत्री ने की वादाखिलाफी, तोड़ दिया अपना ही किया वादा

खेल मंत्री ने बयान तो दे दिया, लेकिन खुद उस बयान पर अमल नहीं कर पाए। लोकसभा में दिए गए इस बयान के कुछ दिनों के भीतर ही उन्हीं की पार्टी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन कर दिया। जिसकी मंजूरी खेल मंत्रालय के ही अंग स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दी थी। इस मामले के बाद खेल मंत्री और एनडीए सरकार आलोचनाओं क घेरे में आ गए है।
गौरतलब है कि बिहार के दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने लोकसभा के इसी सत्र में सवाल पूछा था कि खेल मंत्री की स्टेडियमों के रखरखाव और उनके आम जनता के उपयोग के लिए क्या योजना है। जिसके जवाब में खेलमंत्री सोनोवाल ने कहा था कि मंत्रालय की योजना है कि आगे से स्टेडियमों में सिर्फ खेल गतिविधियां संचालित होंगी। इनमें राजनीतिक आयोजनों पर पाबंदी लगाई जा रही है, लेकिन मंत्री जी का बयान बयान ही रह गया। खुद वो भी अपने बयान पर कायम नहीं रह पाए।












Click it and Unblock the Notifications