फूट डालो राज करो की राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी, काम नहीं आएगी ये: जेपी नड्डा

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी के उत्तर और दक्षिण भारत की तुलना वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा राहुल गांधी पर लगातार हमलावर है। बीजेपी के बड़े नेता एक के बाद एक राहुल गांधी को घेर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी ने नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा, "कुछ दिनों पहले वो (राहुल गांधी) नॉर्थ ईस्ट में थे और भारत के पश्चिमी हिस्से के खिलाफ ज़हर उगल रहे थे। आज दक्षिण में उत्तर के खिलाफ ज़हर उगल रहे हैं। राहुल गांधी जी फूट डालो और राज करो की राजनीति काम नहीं करने वाली। लोगों ने इस राजनीति को खारिज कर दिया है।

Recommended Video

    Kerala: Rahul Gandhi के 'South-North' वाले बयान पर सियासी बवाल,सुनिए किसने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    nadda

    वहीं केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्‍मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी को एहसान फरामोश बताते हुए स्‍मृति ईरानी ने कहा कि राहुल जिस उत्तर भारत पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि सोनिया गांधी भी यहां से ही सांसद हैं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में स्‍मृति ईरानी ने कहा कि अगर उत्तर भारत के लोगों के प्रति हीन भावना है तो से उत्तर भारत में राजनीति क्‍यों कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के इस बयान का खंडन क्‍यों नहीं किया।

    स्‍मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार जब फिर से अमेठी लौटेगा तो उन्‍हें इस बात का जवाब देना होगा। डन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस उत्तर भारत का अपमान कर रहे हैं, वो भूल रहे हैं कि उसी इलाके से उनकी माता सोनिया गांधी भी सांसद हैं, ऐसे में राहुल गांधी ने जो बात कही, वो माफ करने लायक ही नहीं है। स्‍मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी की जनता को अपमानित किया है। उन्होंने यूपी के प्रति अपनी नफरत जाहिर की है और अब चुनाव हारने के बाद वह जनता पर ही आरोप लगा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जनता के सामने कई सालों से ढोंग कर रहे हैं। अमेठी ने उन्हें सबकुछ दिया, फिर राहुल क्यों भाग गए?

    क्‍या कहा था राहुल गांधी ने

    राहुल गांधी ने अपने एक संबोधन में केरल के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍हें केरल आना बहुत पसंद है। उन्‍होंने केरल और यूपी की तुलना कर डाली। राहुल गांधी ने कहा कि वह 15 साल तक उत्तर भारत में सांसद थे इसलिए उन्‍हें अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। लेकिन केरल आकर उन्होंने पाया कि वहां के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं। वे यहीं नहीं रुके। राहुल ने यूपी की तुलना में यह भी कहा कि केरल के लोग दिखावे में भरोसा नहीं करते, बल्कि गहनता से मुद्दों पर विचार करते हैं। केरल के लोग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं। उन्हें सतही राजनीति में रुचि नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+