एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा: मुझे मोहजाल में बांधकर रखा था हाईप्रोफाइल संत भय्यू महाराज
मल्लिका की FB पोस्ट पर भय्यू महाराज के पीए तुषार ने कहा कि वो आश्रम में आती थी लेकिन आश्रम ने कभी उन्हें किताब लिखने की अनुमति नहीं दी थी।
इंदौर। जिनके सामने सत्ता के शिखर पर बैठे लोग भी सिर झुकाते हैं, आज विवादों में घिर गए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं 49 साल के हाईप्रोफाइल संत भय्यू महाराज की जिनकी कल दूसरी शादी हुई है। मल्लिका राजपूत नाम की एक्ट्रेस ने उन पर 'मोहजाल' में बांधकर रखने का आरोप लगाया है। मल्लिका ने तो यहां तक कहा है कि भय्यूजी महाराज उन्हें दूसरे नंबरों से छुप छुपकर फोन लगाते हैं और परेशान करते हैं। आगे की बात करने से पहले हम आपको साफ बता देना चाहते हैं कि मल्लिका के किसी भी दावे की पुष्टि वनइंडिया नहीं करता है। हम आपको सिर्फ वही बता रहे हैं जो मल्लिका ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। मल्लिका ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को एक्ट्रेस बताया है।

मल्लिका राजपूत के आरोप
मल्लिका राजपूत ने फेसबुक पर एक मैसेज लिखा है कि ‘भय्यूजी महाराज धोखेबाज, चालबाज हैं, मैंने पूरी मेहनत करके इन पर एक किताब लिखी है। जिसकी 950 प्रतियां दो-ढाई साल से इसके पास हैं।ना रिलीज कर रहें हैं, ना वापस कर रहे हैं।'

मोहजाल में फंसा रखा है
मल्लिका राजपूत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि भय्यू महाराज धोखेबाज, चालबाज हैं। मल्लिका राजपूत ने लिखा है कि ‘भय्यू महाराज धोखेबाज, चालबाज हैं, मैंने पूरी मेहनत करके इन पर एक किताब लिखी है। जिसकी 950 प्रतियां दो-ढाई साल से इसके पास हैं।'

क्या कहना है भय्यू महाराज के पीए का
मल्लिका की FB पोस्ट पर भय्यू महाराज के पीए तुषार ने कहा कि वो आश्रम में आती थी लेकिन आश्रम ने कभी उन्हें किताब लिखने की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने काल्पनिक किताब लिखी है इसलिए उसका विमोचन नहीं करवाया गया। मल्लिका के साथ महाराज के फोटोज पर उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ फोटो आश्रम के है लेकिन कुछ फोटोज के साथ छेड़छाड़ की गई है। शादी के कार्यक्रम से निवृत्त होकर हम इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।

30 अप्रैल को आयुषी से हुई भय्यू महाराज की दूसरी शादी
रविवार (30 अप्रैल )को भय्यू महाराज की डॉ. आयुषी के साथ शादी हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी माधवी का 2015 में निधन हो गया था। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आयुषी शर्मा से भय्यू महाराज का परिचय बहुत पुराना नहीं है। उनका परिवार मूलत: शिवपुरी का है और उन्होंने पीएचडी की है। कुछ समय पहले पारिवारिक सदस्य के माध्यम से ही वह भय्यू महाराज से जुड़ीं। भय्यू महाराज की माताजी और बहनों के आग्रह पर दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।

कौन हैं भय्यू महाराज
भय्यू महाराज का वास्तविक नाम उदयसिंह देखमुख है। उनका जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उनका मुख्य आश्रम इंदौर स्थित बापट चौराहे पर है। सदगुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट उनके सानिध्य में संचालित होता है। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देखमुख, शरद पवार, लता मंगेशकर, उद्धव ठाकरे और मनसे के राज ठाकरे, आशा भोंसले, अनुराधा पौडवाल, फिल्म एक्टर मिलिंद गुणाजी भी उनके आश्रम आ चुके हैं।

ऐसे चर्चा में आए थे भय्यू महाराज
भय्यू महाराज तब चर्चा में आए जब अन्ना हजारे के अनशन को खत्म करवाने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें अपना दूत बनाकर भेजा था। बाद में अन्ना ने उनके हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा था। वहीं पीएम बनने के पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी सद्भावना उपवास पर बैठे थे। तब उपवास खुलवाने के लिए उन्होंने भय्यू महाराज को आमंत्रित किया था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications