Spicejet ने यात्रियों संग आसमान में मनाई अनोखी होली पार्टी, खूबसूरत क्रू मेबर्स ने किया डांस, देखें VIDEO
Spicejet Holi Viral video: स्पाइसजेट ने अपने यात्रियों के संग अनोखे अंदाज में होली मनाई और उनका स्वागत किया। फ्लाइट क्रू मेंबर्स के द्वारा होली के मौके पर शानदार स्वागत पाकर यात्री से खुशी से गदगद नजर आए।
यात्रियों के फ्लाइट में एंट्री करते ही एयरलाइन की कुछ एयर होस्टेस ने यात्रियों के माथे पर गुलाल लगाकर इस अनुभव को और भी बेहतर बना दिया। फ्लाइट में घुसते ही सीट पर अभी यात्री बैठे ही थे कि लोकप्रिय होली गीत "बलम पिचकारी" की धुनें गूंजने लगीं और कुछ ऐसा हुआ जिसे देख यात्री को मजा ही आ गया और उनके जीवन की ये यादगार उड़ान बन गई।

यात्रियों के फ्लाइट में एंट्री करते ही एयरलाइन की कुछ एयर होस्टेस ने यात्रियों के माथे पर गुलाल लगाकर इस अनुभव को और भी बेहतर बना दिया। इतना ही नहीं जब व्हाइट कुर्ते पर रंगबिरंगी चुन्नी और हाथों में चूडियां पहनकर क्रू मेंबर्स ने बलम पिचकारी गाने पर ठुमके लगाए जो यात्री खुशी से झूम उठे।
खूबसूरत क्रू मेंबर्स का डांस देखकर यात्री भी नाचने और गाने से खुद को रोक नहीं पाए और पूरी तरह से होली के जोश में डूब गए।
इस अनोखे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे स्पाइसजेट ने शेयर किया और शानदार कैप्शन में लिखा "एक त्यौहार, एक गीत, एक नृत्य, एक ऐसी उड़ान जो किसी और से अलग हो! 'बलम पिचकारी' के साथ होली को आसमान पर लाना, हमारे साथ आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाना। आइए साथ मिलकर जश्न मनाएं, नाचें और अपने बीच खुशियां बांटें!"
A signature festival, a signature song, and a celebration like no other! 💃 Our crew brought Holi to life with an energetic dance, proving that traditions take flight with us!#flyspicejet #spicejet #happyholi #addspicetoyourtravel
Video was filmed on ground with all safety… pic.twitter.com/63XKMJDZCI
— SpiceJet (@flyspicejet) March 14, 2025
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने क्या कहा?
उत्सव के माहौल को और भी बेहतर बनाने में स्पाइसजेट के प्रवक्ता देवेश महर्षि भी शामिल थे। उन्होंने कहा, "होली एक ऐसा त्योहार है जो आनंद, संगीत, नृत्य और रंग का प्रतीक है। स्पाइसजेट में, हमारा उद्देश्य इस जीवंत त्योहार के माहौल को फिर से बनाना है, जिसमें हमारे विशेष 'बलम पिचकारी' प्रदर्शन के माध्यम से होली के सार को जीवंत किया गया है। यह यात्रा करते समय खुशी, रंग और प्यार फैलाने के बारे में है!"
यूजर्स हुए खुश और किए ये कमेंट
इस पहल को खूब सराहना मिली, ऑनबोर्ड जश्न का वीडियो वायरल हो गया और लोग पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं । एक रोमांचित यात्री ने कमेंट में लिखा "स्पाइसजेट वास्तव में जानता है कि होली की भावना को कैसे कैद किया जाए। क्या अद्भुत अनुभव है!
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह आयोजन केवल एक शहर से दूसरे शहर की उड़ान नहीं थी; यह रंगों, प्रेम और अविस्मरणीय यादों का एक कैनवास बन गया, जिसने भारत के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक के सार को पूरी तरह से समेटा।












Click it and Unblock the Notifications