SpiceJet की एयर होस्टेस ने फ्लाइट में मेरा यार पर किया धासू डांस, देखें Video

नई दिल्‍ली, 18 दिसंबर। सोशल मीडिया ऐसी जगह हैं जहां पर आम इंसान भी अपने वीडियो से चंद मिनटों में खास बन जाता है। लोगों के चेहरे पर पल भर की खुशी लाने वाले ऐसे वीडियोज की सोशल मीडिया पर भरमार है। वहीं अब इसमें एक और वीडियो शुमार हो चुका है जो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें स्‍पाइजेट की एयर होस्‍टेस फ्लाइट में डांस करती नजर आ रही है। जिसे जमकर पसंद किया जा रहा है।

जानें कौन हैं ये एयर होस्‍टेस

जानें कौन हैं ये एयर होस्‍टेस

जिस एयर होस्‍टेस का वीडियो वायरल हो रहा है वो स्पाइसजेट की एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी का है। उनका नवराई मांझी और लेज़ी लाड जैसे गानों पर डांस करने के वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। उमा ने अपने इंस्टाग्राम पर ध्वनि भानुशाली के गाने मेरा यार पर फ्लाइट के अंदर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो को 18 दिसंबर को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 14k से अधिक बार देखा जा चुका है।

ट्रेंडिंग सॉन्ग का हुक स्टेप भी किया

ट्रेंडिंग सॉन्ग का हुक स्टेप भी किया

इस वीडियो में उमा खाली फ्लाइट में गाने की आकर्षक धुन पर थिरक रही हैं। वीडियो को उसके एक साथी ने रिकॉर्ड किया था। उसकी उत्साहित करने वाली चालें बस ऑन-पॉइंट थीं और हमें उसके एक्‍सप्रेशन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। उन्होंने ट्रेंडिंग सॉन्ग का हुक स्टेप भी किया।

उमा का डांस देखकर काफी पंसद कर रहे लोग

नेटिज़न्स उमा का डांस देखकर काफी पंसद कर रहे हैं अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "अच्छा डांस परफार्मेंस,"एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "शानदार।" ये पहला मौका नहीं है जब उमा ने अपना वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी उमा अपना वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

इससे पहले उमा ने ये वीडियो किया था शेयर

इससे पहले उमा ने ये वीडियो किया था शेयर

उमा और उनकी साथी ने इससे पहले एक पंजाबी गाने 'ना ना' पर डांस किया था। जिसे सिंगर मिकी सिंह और जोनिता गांधी ने गाया था। दोनों एयर होस्टेस पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज पर डांस करतीं हुईं नजर आ रही हैं। उनके मूव्स काफी शानदार थे जिनके कारण वो वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+