पश्चिम बंगाल में स्पाइसजेट की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, 40 यात्री घायल, 185 थे सवार
नई दिल्ली, 1 मई। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्पाइसजेट की फ्लाइट (Spicejet Flight) लैंडिंग के वक्त एक बड़ा हादसा (Durgapur Plane Accident) हो गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता का कहना है कि हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

जिस वक्त हादसा हुआ उस समय बोइंग B737 विमान का संचालन SG-945 के रूप में हो रहा था। स्पाइसजेट का विमान B737 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में लैंडिंग करने वाला था। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से ठीक पहले फ्लाइट तूफान में फंस गई। जिसके चलते केबिन का सारा सामन गिरने लगा। फिलहाल स्पाइसजेट के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
विमान मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाला ही था की दुर्घटना हो गई। स्पाइसजेट के वरिष्ठ उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि दुर्गापुर में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है। गंभीर रूप से घायल 13 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। घायलों को दुर्गापुर पहुंचने पर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। स्पाइसजेट की ओर से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के खेद व्यक्त किया गया है।
विमान दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने से ठीक पहले तूफान में फंस गया। जिसके चलते विमान के केबिन से सामान गिरने लगे। इस हादसे में 40 यात्रियों को चोट आईं। सभी घायल यात्रियों का इलाज किया गया। विमान में 185 यात्री सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications