'इसका मतलब यह नहीं है कि एयरलाइन अनसेफ है', इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं पर स्पाइसजेट के MD

नई दिल्ली, 06 जुलाई: स्पाइसजेट कंपनी इन दिनों अपनी फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। मंगलवार को 3 उड़ानों के साथ ऐसा हुआ। अब तक पिछले 18 दिनों में एयरलाइन को कम से कम 8 फ्लाइट में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते डीजीसीए ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं अब इस मामले पर स्पाइसजेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह का बयान आया है।

Recommended Video

    SpiceJet Flight की कोलकाता में Emergency Landin, DGCA ने जारी किया Notice | वनइंडिया हिंदी | *News
    SpiceJet md Ajay Singh

    स्पाइसजेट के एमजी अजय सिंह ने इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं पर सफाई देते हुए कहा कि स्पाइसजेट 15 साल से सुरक्षित एयरलाइन चला रही है। जिस तरह के हादसों की बात हो रही है वैसे हादसे रोज होते हैं। भारत की हवाई सेवाओं में प्रतिदिन औसतन 30 घटनाएं होती हैं, जो भी घटनाएं होती हैं, हम उन्हें डीजीसीए को रिपोर्ट करते हैं और उन्हें कम करने का प्रयास करते हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इस तरह की घटनाएं रुकेंगी तो ऐसा संभव नहीं।

    उन्होंने आगे कहा कि स्पाइसजेट की 1 या 2 घटनाओं को मीडिया में उजागर किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी एयरलाइन असुरक्षित है। सभी एयरलाइन का और हमारा यह कर्तव्य है कि हम एक सेफ एयरलाइन चला सके।

    इससे पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट को एक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि एयरलाइन विमान नियम, 1937 के नियम 134 और अनुसूची XI की शर्तों के तहत सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय हवाई सेवाएं स्थापित करने में विफल रहा। जवाब में स्पाइसजेट ने कहा कि वह 'हमारे यात्रियों और चालक दल के लिए एक सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध' है और यह डीजीसीए के निर्देशानुसार तीन सप्ताह के भीतर जवाब देगी।

    आपको बता दें कि स्पाइसजेट की तीन उड़ानों (दिल्ली-दुबई, कांडला-मुंबई और कोलकाता-चीन कार्गो विमान) में मंगलवार को तकनीकी खराबी की सूचना दी गई। कमर्शियल फ्लाइट्स के यात्री सुरक्षित लैंड कराए गए, जबकि तीसरे कार्गो विमान की सुरक्षित कोलकाता वापसी कराई है। बता दें कि पिछले 18 दिनों में एयरलाइन को कम से कम 8 फ्लाइट में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+