मुंबई: लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट के विमान का फटा टायर, बाल-बाल बचे यात्री
मुंबई, 29 अगस्त: देश में इन दिनों एयरलाइंस कंपनियों की गड़बड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर स्पाइसजेट की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुंबई में लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट का विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त फ्लाइट का टायर फट गया। गनीमत रही कि किसी भी तरह को नुकसान नहीं हुआ।

लैंडिंग के बाद चला टायर का पता
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के बोइंग 737-800 विमान का हवाई अड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। हालांकि, किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्यों को चोट नहीं आई।स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि B737-800 विमान SG-8701 दिल्ली से मुंबई जा रही थी। मुंबई में विमान रनवे पर सुरक्षित उतरा। लैंडिंग के बाद रनवे खाली कराने के दौरान विमान का एक टायर खराब पाया गया।
धुएं की भी सूचना नहीं मिली
अपने बयान में प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी तरह के धुएं की सूचना नहीं थी। लैंडिंग के दौरान कैप्टन को कोई असामान्यता महसूस नहीं हुई। यात्री सामान्य रूप से उतरे। एटीसी की सलाह के अनुसार विमान को निर्धारित खाड़ी में खड़ा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications