नई दिल्ली। लोक सभा चुनाव 2014 के नजीजों और नरेंद्र दामोदरदास मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने के बाद मंगलवार को इस बात की घोषणा कर दी गई है कि जून माह में ही संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इस सत्र में देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी अभिभाषण करेंगे।
जून महीने में शुरु होने वाले संसद के विशेष सत्र में भारत की नई सरकार अपना बजट पेश करेगी और भारत सरकार का नया मंत्रिमंडल राष्ट्रपति के समक्ष शपथ लेगा।