मोदी सरकार ने संसद के विशेष सत्र का किया ऐलान, क्या समय से पहले होगा लोकसभा चुनाव?

Special Session Of Parliament: मोदी सरकार ने अचानक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए संसद के विशेष सत्र का ऐलान कर दिया है। ये सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र में 5 बैठकें होंगी। इसे अमृत काल सत्र कहा जाएगा। इस सत्र का उपयोग पिछले 5 वर्षों में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की घोषणा करने के लिए किया जा सकता है।

समय से पहले लोकसभा चुनाव कराने की भी लग रहीं अटकलें
वहीं सियासी जगत में सरकार के इस कदम से कई अटकलें लगाई जाने लगी हैं। कुछ विपक्षी नेताओं का मानना है कि सरकार इस तरह के फैसले लेकर समय से पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है। वहीं कुछ और नेताओं का मानना है कि केंद्र सरकार इंडिया गठबंधन की लगातार बैठक से डर गई है जिसके चलते जल्द से जल्द चुनाव कराना चाहती है।

Special Session Of Parliament

केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया ट्वीट
केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान होगा, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं।

संसद का पिछला मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त के बीच हुआ था
संसद का पिछला मानसून सत्र, 20 जुलाई से 11 अगस्त के बीच आयोजित किया गया था। इस दौरान मणिपुर के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी I.N.D.I.A (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) ब्लॉक के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+