कुत्‍तों को मारने के लिए बिक रही हैं बंदूकें, मिल रही है भारी छूट

केरल। केरल में अगर आप आवारा कुत्तों को मारना चाहते हैं, तो आपको एयरगन पर विशेष छूट मिलेगी। अगर आप पर एक पुलिस केस भी हो तो फिर एयरगन की कीमत 25 फीसदी कम हो जाएगी।

dogs

केरल के अलग-अलग हिस्सों में पिछले काफी काफी समय से आवारा कुत्तों द्वारा आम लोगों को नुकसान पहुंचाए जाने की खबरें आई हैं। जिसके बाद कई संगठन और राजनीतिक पार्टियों ने कई बार आवारा कुत्तों को मार डाला। सरकार से आवारा कुत्तों से लोगों को बचाने के इंतजाम करने की बात कहत हुए कई संगठन और विपक्षी पार्टियां लगातार प्रदर्शन भी कर रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ कुत्तों को मारे जाने के बाद पशुओं के लिए काम करने वाले संगठनों में गुस्सा है। वहीं कुत्ता को मारने के लिए कई केस भी दर्ज हुए हैं और गिरफ्तारियां भी। राज्य में आवारा कुत्ते इन दिनों बड़ा मुद्दा बने हुए हैं।

अब केरल में आवारा कुत्तों को मारने के लिए सेंट थॉमस कॉलेज के पूर्व छात्रों की एसोसिएशन ने एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। एसोसिएशन ने एक पोस्टर में उन लोगों के लिए ऐलान किया है कि जो लोग आवारा कुत्तों की वजह से समस्याओं का सामना कर रहे हैं।


जमानत पर रिहा युवक को दी पहली एयरगन

इस घोषणा के अनुसार, जो लोग कुत्तो से परेशान हैं उन्हें एयर गन पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जो लोग आवारा कुत्तों के खिलाफ काम कर रहे हैं और उन पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया है, उन्हें एयरगन पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इस एसोसिएशन ने एरनाकुलम और कोट्टयम जिले में गुजरे हफ्ते 30 कुत्तों को मारने की बात भी कही।

एसोसिएशन ने पहली एयर गन आवारा कुत्तों के खिलाफ काम करने वाले एक ग्रुप के अध्यक्ष होजे मवेली को दी है, मवेली को आवारा कुत्तों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है, उन्हें बाद में जमानत मिल गई।

केरल में कई पंचायते भी आवारा कुत्तों को मारने का अभियान चला रही हैं। राज्य की कालादी पंचायत में पिछले हफ्ते 24 आवारा कुत्तों को मारा गया। कुछ समय पहले कोट्टयम में भी विपक्षी पार्टी के नेता आवारा कुत्तों को मारकर उन्हें नगर निगम के दफ्तर में फेंक आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+