Mahua Moitra: निशिकांत दुबे के आरोपों के बाद स्पीकर ओम बिरला का बड़ा कदम, ऐथिक्स कमेटी को भेजी शिकायत

TMC MP Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ बीजेपी सांसद की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ऐथिक्स कमेटी (आचार समिति ) को भेजी है।

दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक जांच समिति गठित करने और उन्हें सदन से तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि ये सदन की अवमानना है। इसकी तत्काल जांच कराई जाए।

TMC MP Mahua Moitra

जिसके बाद अब लोकसभा स्पीकर ने ओम बिरला ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश फॉर क्वेश्चन' शिकायत को एथिक्स पैनल को भेजा दिया है।

यह कदम भाजपा सांसद दुबे द्वारा केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) आईटी राजीव चंद्रशेखर को पत्र लिखने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने महुआ मोइत्रा पर सवालों के बदले एक प्रमुख व्यवसायी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था और एक जांच समिति बनाने की मांग की थी।

दुबे ने अपने पत्र में दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने टीएमसी सांसद द्वारा व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर टीएमसी सांसद के खिलाफ जांच गठित करने की मांग की। उन्होंने जांच होने तक मोइत्रा को सदन से निलंबित करने की भी मांग की है।

इधर, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को निशिकांत दुबे के पत्र पर पलटवार करते हुए टीएमसी सांसद ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष दुबे के खिलाफ लंबित आरोपों से निपट लें। उसके बाद जो भी मेरे खिलाफ कदम उठाएंगे उसका स्वागत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+